कर्नाटक के बेलगावी स्थित घोडाकेनाट्टी में कुछ युवकों ने दुकानदार की जमकर पिटाई की, जिसके कारण उनकी मौत हो गई. सिगरेट और पानी की बोतलों के भुगतान को लेकर विवाद के बाद युवकों ने 48 साल के पान विक्रेता की हत्या कर दी. स्थानीय लोगों का दावा है कि आरोपी युवक नशे में थे और मेले के बाद रास्ते में उपद्रव मचा रहे थे