मृतक पिंकी की तस्वीर हाथ में लिए हुए उसकी मां.
- नोएडा के सेक्टर 93 के श्रमिक कुंज-2 में हुई वारदात
- 24 वर्षीय पिंकी की तीन वर्ष पूर्व रविंदर के साथ शादी हुई थी
- पिंकी के पिता ने दामाद के खिलाफ मामला दर्ज कराया
नई दिल्ली:
कथित रूप से दहेज लोभी पति ने पत्नी की हत्या की और फरार हो गया. नोएडा के थाना फेस-2 क्षेत्र के सेक्टर-93 में रहने वाली विवाहिता पिंकी का लहूलुहान शव आज सुबह उसके घर में मिला. पिंकी के पिता ने उसके पति के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज कराया है.
बताया जाता है कि दहेज के लालच में 24 वर्षीय पिंकी के पति रविंदर ने उसकी निर्ममता से हत्या कर दी और शव को बेड में बंद करके फरार हो गया. यह वारदात नोएडा के थाना फेस 2 क्षेत्र के सेक्टर 93 के श्रमिक कुंज-2 में हुई. पिंकी के परिजनों की शिकायत पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस फरार आरोपी रविंदर को तलाश कर रही है. पिंकी की मां ने अपनी बेटी की हत्या का आरोप अपने दामाद पर लगाया है.
VIDEO : दहेज हत्या के आरोपी फरार
थाना फेस-2 के थानाध्यक्ष सावेज खान ने बताया कि पिंकी की तीन वर्ष पूर्व रविंदर के साथ शादी हुई थी. आज सुबह उसके पिता ने जब फोन किया तो पिंकी ने फोन नहीं उठाया. इस पर वे उसके घर पहुंच गए. वहां पिंकी बिस्तर पर लहू-लुहान अवस्था में मृत मिली. थाना प्रभारी ने बताया कि पिंकी के पिता जगदीश ने पुलिस को सूचना दी. उन्होंने बताया कि पिंकी की हत्या धारदार हथियार से की गई है. जगदीश ने रविंदर के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज कराया है.
(इनपुट भाषा से भी)

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Dowry Murder Case