विज्ञापन
This Article is From Dec 06, 2017

यूपी: विवाहिता का शव फंदे पर लटका मिला, मायके वालों पर दहेज हत्या का मामला दर्ज

उत्तर प्रदेश में बांदा जिले के पैलानी थाना क्षेत्र के कुकुवा खास गांव में मंगलवार को पुलिस को एक विवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे पर लटकता हुआ मिला.

यूपी: विवाहिता का शव फंदे पर लटका मिला,  मायके वालों पर दहेज हत्या का मामला दर्ज
प्रतीकात्मक फोटो
  • विवाहिता का शव फंदे पर लटका मिला
  • मायके वालों पर दहेज हत्या का मामला दर्ज
  • उत्तर प्रदेश में बांदा जिले की घटना
बांदा: उत्तर प्रदेश में बांदा जिले के पैलानी थाना क्षेत्र के कुकुवा खास गांव में मंगलवार को पुलिस को एक विवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे पर लटकता हुआ मिला. महिला के मायके वालों ने पति, सास और ससुर के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज कराया है, जिन्हें हिरासत में ले लिया गया है. पुलिस अधीक्षक शालिनी ने बुधवार को बताया कि पुलिस ने कुकुवा खास गांव में जय सिंह निशाद की पत्नी राधा (21) का शव फंदे पर लटकता हुआ बरामद किया. 

यह भी पढ़ें: बंगाल में पेड़ से लटका मिला सात साल की बच्ची का शव

शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है. साथ ही उसके पिता फूलचंद्र की तहरीर पर मृतका के पति जय सिंह, ससुर लल्लू और सास मुन्नी के खिलाफ दहेज में मैजिक गाड़ी न दिए जाने पर मारपीट करने और हत्या कर फांसी पर लटकाने का मामला दर्ज किया गया है.

VIDEO: ग्रेटर कैलाश 1 में एक बुजुर्ग महिला पर चाकू से हमला
उन्होंने बताया कि तीनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Women Hanged, Women Killed In Up
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com