विज्ञापन
This Article is From May 28, 2020

बच्चों की ऑनलाइन क्लास के लिए नहीं मिला स्मार्टफोन, महिला ने की आत्महत्या

पति का कहना है कि उसने अपनी पत्नी से कहा था कि वह लॉकडाउन के बाद उसे स्मार्टफोन दिला देगा.

बच्चों की ऑनलाइन क्लास के लिए नहीं मिला स्मार्टफोन, महिला ने की आत्महत्या
प्रतीकात्मक.
नई दिल्ली:

दिल्ली के मैदानगढ़ी इलाके में एक महिला ने महज़ इसलिए आग लगाकर आत्महत्या कर ली, क्योंकि उसके पति ने बच्चे की ऑनलाइन क्लास के लिए स्मार्टफोन नहीं दिलाया था. घटना 27 मई की सुबह करीब 8 बजे की है जब मैदानगढ़ी एक्सटेंशन में रहने वाली 29 साल की ज्योति मिश्रा ने खुद को आग लगा ली. जानकारी मिलने पर पुलिस उसे सफदरजंग अस्पताल ले गई जहां डॉक्टरों ने बताया कि ज्योति 90 फीसदी जल चुकी है और उसे मृत घोषित कर दिया गया. 

महिला के पति प्रमोद मिश्रा ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी 7 साल पहले हुई थी, उनके 6 और 4 साल के 2 बच्चे हैं. ज्योति एक स्मार्टफोन खरीदने के लिए जिद कर रही थी, क्योंकि बच्चों की ऑनलाइन क्लास चल रही थी. घर में एक स्मार्टफोन था लेकिन दोनों बच्चों के लिए 2 फोन चाहिए थे.

प्रमोद ने बताया कि उसने ज्योति से कहा था कि वो लॉकडाउन (Lockdown) के बाद फोन दिला देगा, लेकिन ज्योति जिद करके नाराज़ हो गई और खुद को आग के हवाले कर दिया. मूल रूप से परिवार सुल्तानपुर यूपी का रहने वाला है.


(आत्‍महत्‍या किसी समस्‍या का समाधान नहीं है. अगर आपको सहारे की जरूरत है या आप किसी ऐसे शख्‍स को जानते हैं जिसे मदद की दरकार है तो कृपया अपने नजदीकी मानसिक स्‍वास्‍थ्‍य विशेषज्ञ के पास जाएं.)

हेल्‍पलाइन नंबर:
AASRA: 91-22-27546669 (24 घंटे उपलब्ध)
स्‍नेहा फाउंडेशन: 91-44-24640050 (24 घंटे उपलब्ध)
वंद्रेवाला फाउंडेशन फॉर मेंटल हेल्‍थ: 1860-2662-345 और 1800-2333-330 (24 घंटे उपलब्ध)
iCall: 022-25521111 (सोमवार से शनिवार तक उपलब्‍ध: सुबह 8:00 बजे से रात 10:00 बजे तक)
एनजीओ: 18002094353 दोपहर 12 बजे से रात 8 बजे तक उपलब्‍ध)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Crime, Delhi Police, Smartphone, Online Class, Sucide
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com