विज्ञापन
This Article is From Jun 23, 2019

दिल्ली में पत्रकार को नकाबपोश बदमाशों ने मारी गोली, कार पर अंडे भी फेंके

फिलहाल मिताली को धर्मशिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनकी हालत खतरे से बाहर है. पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि कहीं ये बदमाश वहीं तो नही हैं जो बाइक सवारों पर पहले अंडे फेंकते हैं और फिर उनको लूट लेते हैं.

Also Read in
दिल्ली में पत्रकार को नकाबपोश बदमाशों ने मारी गोली, कार पर अंडे भी फेंके
पत्रकार मिताली चंदोला पर वसुंधरा एन्क्लेव इलाके में हमला हुआ है
  • आपसी रंजिश का भी शक
  • वसुंधरा एन्क्लेव की घटना
  • पीड़िता खतरे से बाहर
नई दिल्ली:

दिल्ली के वसुंधरा एन्क्लेव इलाके में एक महिला पत्रकार मिताली चंदोला पर नकाबपोश बदमाशों ने उनकी कार फायरिंग की है जिसमें वह घायल हो गई हैं. फिलहाल वह खतरे से बाहर हैं. मिली जानकारी के मुताबिक मिताली नोएडा में रहती हैं. बीती रात 12.30 बजे वह अपनी कार हुंडई i20  से जा रही थीं तभी मारुति स्विफ्ट कार में सवार बदमाश पीछे से आए और दो गोली दाग दीं जिसमें एक गोली उनके हाथ में लग गई. पीड़िता ने पुलिस को यह भी बताया कि बदमाशों ने भागने से पहले उनकी कार अंडे भी फेंके हैं.

मध्य प्रदेश: 2 फुट जमीन के विवाद में परिवार के 5 लोगों की हत्या, रिश्तेदारों ने ही ले ली जान

फिलहाल मिताली को धर्मशिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनकी हालत खतरे से बाहर है. पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि कहीं ये बदमाश वहीं तो नही हैं जो बाइक सवारों पर पहले अंडे फेंकते हैं और फिर उनको लूट लेते हैं. पुलिस इस घटना के पीछे रंजिश होने की बात को भी अस्वीकार नहीं कर रही है क्योंकि मिताली ने यह भी बताया है कि उनके संबंध परिवार के साथ अच्छे नही हैं. 

लड़को की लड़ाई में बीचबचाव करने पहुंचा बिल्डर तो उसी को मार दी गोली

गौरतलब है कि ऐसी ही एक घटना साल 2008 में भी हो चुकी है जब पत्रकार सौम्या विश्वनाथन को रात में गोली मार दी गई थी. 

दिल्ली में पिछले 24 घंटों में हुईं 5 हत्याएं, बढ़ा क्राइम का ग्राफ​

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Journalist Shot In Delhi, Mitali Chandola
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com