विज्ञापन
This Article is From Jan 08, 2024

VIDEO: दिल्ली में गला घोंटू गैंग का कहर, महिला को पीछे से आकर दबोचा, पर्स और मोबाइल लूटकर भागा

जानकारी के मुताबिक, घटना 6 जनवरी की सुबह साढ़े छह बजे की है. ठंड के कारण सुबह-सुबह ज्यादा उजाला नहीं था. एक महिला सड़क से गुजर रही थी. तभी गला घोंटू गैंग का बदमाश पीछे से आया. उसने एक कपड़े की मदद से मदद से महिला का गला दबाने की कोशिश की.

डीसीपी द्वारका के मुताबिक आरोपी को 6 जनवरी को ही गिरफ्तार कर लिया गया था

दिल्ली के द्वारका में गला घोंटू गैंग इन दिनों आम लोगों को अलग तरह से लूट रहा है. दरअसल,  रास्ते या सड़क पर जैसे ही कोई अकेला दिख रहा है, उसे अपना निशाना बना रहा है. ताजा मामला उत्तम नगर क्षेत्र का है. यहां सड़क पर अकेले जा रही एक महिला का गला पीछे से आकर दबा दिया. फिर बदमाश उसका पर्स और मोबाइल उठाकर फरार हो गया. सीसीटीवी में ये सभी चीज़ें कैद हो गई हैं.

जानकारी के मुताबिक, ये मामला 6 जनवरी का है. सीसीटीवी वीडियो में देखा जा सकता है कि सड़क पर चलती महिला को कैसे बदमाश गला दबाता है. वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे एक बदमाश आता है और महिला के पीछे से गला दबा देता है. जेसे ही महिला जमीन पर गिरती है, अपराधी पर्स और मोबाइल लेकर चला जाता है. 

डीसीपी द्वारका के मुताबिक आरोपी को 6 जनवरी को ही गिरफ्तार कर लिया गया था और लूट का सामान बरामद कर लिया गया था.

लूट की ये वारदात पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हुआ है. जानकारी के मुताबिक, घटना 6 जनवरी की सुबह साढ़े छह बजे की है. ठंड के कारण सुबह-सुबह ज्यादा उजाला नहीं था. एक महिला सड़क से गुजर रही थी. तभी गला घोंटू गैंग का बदमाश पीछे से आया. उसने एक कपड़े की मदद से मदद से महिला का गला दबाने की कोशिश की.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Galaghontu Gang, Dwarka Galaghontu Gang, Crime News Delhi, Uttam Nagar Crime News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com