विज्ञापन
This Article is From Dec 02, 2017

उत्तर प्रदेश : पति ने अपने पिता को मछली खिला दी, तो नाराज पत्नी ने खुदकुशी कर ली

बस्ती जनपद के नगर बाजार थानांतर्गत एक गांव में पति के लिए बनाई गई मछली ससुर को परोसे जाने से नाराज महिला ने पति से झगड़ने के बाद फांसी लगाकर जान दे दी.

उत्तर प्रदेश : पति ने अपने पिता को मछली खिला दी, तो नाराज पत्नी ने खुदकुशी कर ली
प्रतीकात्मक तस्वीर
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के बस्ती से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. इस खबर को पढ़कर आपको हैरान होगी कि आखिर कोई इंसान इतनी छोटी सी बात पर कैसे अपनी जान दे सकता है. इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है कि समाज किस ओर जा रहा है. दरअसल, बस्ती जनपद के नगर बाजार थानांतर्गत एक गांव में पति के लिए बनाई गई मछली ससुर को परोसे जाने से नाराज महिला ने पति से झगड़ने के बाद फांसी लगाकर जान दे दी.

यह भी पढ़ें - महिला ने की खुदकुशी की कोशिश, मंगेतर पर लगाया बलात्कार का आरोप

शनिवार सुबह सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा. पुलिस के मुताबिक, नगर बाजार थानांतर्गत पोखरनी परशुराम अपनी पत्नी उर्मिला, बच्चों और अपने माता-पिता के साथ गांव में रहता है. 

परशुराम ने कहा कि शुक्रवार की रात उसकी पत्नी उर्मिला ने खाने में उसके लिए मछली बनाई थी, जो उसने सुबह अपने पिता पतिराम के लिए भी परोस दी. यही बात उर्मिला को अच्छी नहीं लगी. बताया जा रहा है कि महज इतनी छोटी सी बात को लेकर भड़की उर्मिला ने पति से झगड़ा किया.

यह भी पढ़ें - तमिलनाडु : कुएं से सरकारी स्कूल की चार छात्राओं के शव बरामद होने से सनसनी

इसके बाद शनिवार सुबह कमरे का दरवाजा बंद कर उर्मिला ने छत की कुंडी से फांसी लगाकर जान दे दी. सूचना पर पहुंची नगर बाजार पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच में जुट गई.

VIDEO: मध्यप्रदेश में कर्ज के बोझ तले दबे दो किसानों ने ख़ुदकुशी की (इनपुट आईएएनएस से)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com