Karishma Tanna pregnancy : बिग बॉस 6 की रनर अप Karishma Tanna शादी के चार साल बाद मां बनने वाली हैं. करिश्मा ने पति Varun Bangera के साथ क्यूट फोटो शेयर कर के फैंस के साथ खुशखबरी शेयर की है. सोशल मीडिया पर यह गुड न्यूज शेयर करते ही फैंस उन्हें बधाइयां देने लगे. खास बात यह है कि करिश्मा तन्ना 42 साल की उम्र में अपने पहले बच्चे की मां बनने जा रही हैं. ऐसे में उनके लिए यह बेहद खास मौका है. उनके पोस्ट पर फैंस के अलावा इंडस्ट्री के लोगों ने भी बधाई दी है.
करिश्मा ने इंस्टा फैंस से शेयर की खुशखबरी
करिश्मा और वरुण ने बेहद खास अंदाज में अपनी प्रेग्नेंसी का ऐलान किया. उन्होंने कुछ प्यारी तस्वीरें शेयर कीं, जिनमें दोनों के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही है. उन्होंने गोद में एक प्यारा सा पप्पी लिया हुआ है. फोटो शेयर करने के साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा है- “लिटिल मिरेकल.” उनके पोस्ट पर एक्ट्रेस जैस्मीन भसीन ने कमेंट किया है, उन्होंने लिखा-Wow. खुशी कपूर, अनुष्का रंजन, धनश्री, कृतिका कामरा, और अनिता हसनंदानी ने भी शुभकामनाएं दी है.
अगस्त 2026 में होगा बच्चे का स्वागत
रिपोर्ट्स के मुताबिक, करिश्मा तन्ना के बच्चे का जन्म अगस्त 2026 में हो सकता है. यह कपल अपने पहले बच्चे को लेकर काफी एक्साइटेड है और इस नए सफर का बेसब्री से इंतजार कर रहा है.
2022 में हुई थी शादी
करिश्मा तन्ना और वरुण बंगेरा की शादी साल 2022 में हुई थी. शादी के बाद से ही दोनों अक्सर अपनी खूबसूरत तस्वीरें और वीडियोज शेयर करते रहते हैं.
यह भी पढ़ें - शाहरुख खान या सनी देओल नहीं, दिव्या भारती को स्कूल के दिनों में इस एक्टर पर था तगड़ा क्रश, करना चाहती थीं रोमांस
इन शोज में कर चुकी हैं काम
करिश्मा तन्ना टीवी के स्टार एक्ट्रेस हैं. वह'क्योंकि सास भी कभी बहू थी','नागिन', 'बाल वीर' जैसे शो के साथ-साथ 'बिग बॉस 8' रनर-अप और 'खतरों के खिलाड़ी 10' की विजेता भी रह चुकी हैं. उन्होंने टीवी और रियलिटी शो से लोकप्रियता हासिल की.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं