विज्ञापन
This Article is From Oct 04, 2017

उत्तर प्रदेश : विधवा महिला की बदमाशों ने बेरहमी पूर्वक की हत्या

पुलिस के मुताबिक, अमांपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव सूरतपुर खुशकरी निवासी महिला नौदेवी बुधवार तड़के शौच के लिए गांव के बाहर गई थी.

उत्तर प्रदेश : विधवा महिला की बदमाशों ने बेरहमी पूर्वक की हत्या
(प्रतीकात्मक तस्वीर)
  • उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले की घटना.
  • गांव में बुधवार सुबह एक विधवा का शव बरामद हुआ.
  • पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
कासगंज: उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले में एक विधवा महिला को कुछ बदमाशों द्वारा ईंट-पत्थरों से मार-मार कर बेरहमी पूर्वक हत्या करने मामला सामने आया है. कासगंज जिले के अमांपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में बुधवार सुबह एक विधवा का शव बरामद हुआ. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस के मुताबिक, अमांपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव सूरतपुर खुशकरी निवासी महिला नौदेवी बुधवार तड़के शौच के लिए गांव के बाहर गई थी.

यह भी पढ़ें : यूपी: पुलिस मुठभेड़ में इनामी बदमाश ढेर, दारोगा गंभीर रूप से जख्मी

वहां पहले से घात लगाए बदमाशों ने नौदेवी पर हमला कर दिया और ईंट-पत्थरों से मार-मार कर हत्या कर दी. पत्थरों के वार से नौदेवी का शरीर लहूलुहान हो गया, जिसके बाद बदमाश फरार हो गए. सुबह ग्रामीण जब खेतों की ओर गए तो नौदेवी का शव दिखाई  दिया.

VIDEO : उत्तर प्रदेश में थम नहीं रहा क्राइम​

जिसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी. कोतवाली प्रभारी ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है आरोपियों के खिलाफ उचित कार्यवाई की जाएगी. (इनपुट आईएएनएस से)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com