फाइल फोटो
लखनऊ:
उत्तर प्रदेश में अपराध कम करने और अपराधियों पर नकेल कसने के लिए राज्य सरकार ने विधानसभा में UPCOCA ( उत्तर प्रदेश ऑफ ऑर्गनाइज्ड क्राइम एक्ट ) विधेयक को पास करा लिया है. योगी सरकार का दावा है कि इस बिल के पास होने के बाद अपराधिक घटनाओं में कमी करने में उन्हें खासी मदद मिलेगी. आइये जानते हैं इस विधेयक से जुड़ी 5 अहम बातें..
यह भी पढ़ें: SC ने योगी सरकार को लगाई फटकार, पूछा- सरकार बताए कि क्या काम हुआ है?
1- इस श्रेणी में आने वाले अपराध के निपटाने के लिए राज्य सरकार विशेष न्यायालय का गठन करेंगी. ताकि जल्द से जल्द मामलों का निपटारा किया जा सके.
2- ऐसे मामलों की जांच पहले कमिश्नर और आईजी स्तर के अधिकारी करेंगे ताकि कानून के गलत इस्तेमाल से बचा जा सके.
यह भी पढ़ें: 'मुजफ्फरनगर द बर्निंग लव' की रिलीज को लेकर दी गई याचिका का SC में निपटारा
3- अपराधियों की संपत्ति राज्य सरकार द्वारा जब्त की जा सकती है. यह न्यायालय की अनुमति के बाद ही किया जा सकेगा.
4-इस विधेयक के लागू होने के बाद संगठित अपराध करने वाले किसी भी अपराधी को सरकारी सुरक्षा मुहैया नहीं कराई जाएगी.
VIDEO: निकाय चुनाव को लेकर बीजेपी की विशेष टिप्पणी
5- विधेयक के तहत बाहुबली, संगठित अपराध में लिप्त अपराधियों के खिलाफ गवाही देने वाले लोगों को सरकार सुरक्षा प्रदान करेगी साथ ही जरूरत पड़ने पर ऐसे लोगों की गवाही बंद कमरे में कराने का प्रावधान भी करेगी.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं