विज्ञापन
This Article is From Dec 14, 2017

गुड्डे गुड़िया का खेल बताकर मौसा ने की 12 साल की बच्ची से शादी, महीनों तक कमरे में रखा बंद

अपनी पत्नी के छोड़कर जाने से दुखी था आरोपी, योजना बनाकर की बच्ची से शादी

गुड्डे गुड़िया का खेल बताकर मौसा ने की 12 साल की बच्ची से शादी, महीनों तक कमरे में रखा बंद
प्रतीकात्मक चित्र
भोपाल: रिश्तों को शर्मशार करने वाली एक घटना मध्य प्रदेश के गुना से सामने आ रही है. जहां 35 वर्षीय युवक ने 12 साल की बच्ची को धोखे में रखकर उससे शादी कर ली. पुलिस के अनुसार आरोपी युवक रिश्ते मे बच्ची का मौसा लगता है. आरोपी ने बच्ची को शादी करने के बाद बच्ची को कई महीनों तक कमरे में बंधक बनाकर भी रखा.  गौरतलब है कि आरोपी अपनी पत्नी द्वारा छोड़कर जाने से दुखी था. बाद में पीड़ित लड़की के अभिभावक ने पुलिस की मदद से बच्ची को आरोपी के चंगुल से बाहर निकाला. कैंट थाने के इंस्पेक्टर आशीष के अनुसार आरोपी युवक पहचान रजक खाने रूप में की गई है. आरोपी ने बच्ची को पहले उसकी नानी के घर बुलाया.  और बाद में वहां उसे गुड़ियों का खेल बताकर शादी की. आरोपी ने खुदको कानूनी पचेड़े से बचाने के लिए बच्ची की उम्र को भी गलत तरीके से पेश किया.

यह भी पढ़ें: 36 घंटे में पकड़े गए 5 करोड़ की फिरौती मांगने वाले किडनैपर

आरोपी के इस साजिश का पता तब चला जब पीड़िता की मां ने उसकी तलाश शुरू की. तलाशी के दौरान ही जब पीड़िता ने मां ने अपने माइके फोन किया तो उसे पता चला कि आरोपी खान ने उनकी बेटी के साथ धोखे में रखकर शादी की है. और अब उसे बंधक बनाकर रखा हुआ है.

VIDEO: दिल्ली में बढ़ रही हैं आपराधिक घटनाएं

इस मामले में पुलिस ने बच्ची को आरोपी के चंगुल से छुड़ाने के साथ ही आरोपी के खिलाफ पोस्को एक्ट में मामला दर्ज किया है. पुलिस फिलहाल इस पूरे मामले की जांच कर रही है. 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com