विज्ञापन
This Article is From Feb 02, 2020

जीजा को अपनी 27 साल की साली पर था इस बात का शक, तलवार से कर दी हत्या

राजस्थान के उदयपुर जिले में स्कूल के बाहर 27 वर्षीय शिक्षिका की उसके जीजा ने कथित तौर पर हत्या कर दी.

जीजा को अपनी 27 साल की साली पर था इस बात का शक, तलवार से कर दी हत्या
प्रतीकात्मक फोटो
उदयपुर:

राजस्थान के उदयपुर जिले में स्कूल के बाहर 27 वर्षीय शिक्षिका की उसके जीजा ने कथित तौर पर हत्या कर दी. जवार माइन्स के थाना प्रभारी भरत योगी ने बताया कि शनिवार शाम को नीतू पलूना गांव स्थित स्कूल के बाहर बस का इंतजार कर रही थी. तभी देव मीना ने उस पर तलवार से हमला किया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई. 

सचिन पायलट ने कांग्रेस पार्टी के इस फैसले की तारीफ की, कहा- संघर्ष करने वाले लोगों को तो...

थाना प्रभारी ने कहा, "मीना को शक था कि नीतू उसके शादीशुदा जीवन में समस्यायें खड़ा कर रही है. उसकी पत्नी उसके साथ नहीं रह रही थी और मीना को लगता था कि नीतू अपनी बहन को मीना के खिलाफ भड़का रही थी." उन्होंने बताया कि महिला के शव को पोस्टमार्टम के बाद उसके परिवार वालों को सौंप दिया गया है. आरोपी की तलाश की जा रही है. 

Video: छेड़छाड़ पीड़िता की मां को जमानत पर छूटे आरोपियों ने मारा

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com