विज्ञापन
This Article is From Mar 07, 2018

पैसे के लिए की गई थी स्कूल के गार्ड की हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार

गौरतलब है कि रविवार को सीमापुरी इलाके में एक स्कूल में एक गार्ड की हत्या का मामला सामने आया था. घटना में देवी दयाल नाम के गार्ड की हत्या की गई थी.

पैसे के लिए की गई थी स्कूल के गार्ड की हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार
प्रतीकात्मक चित्र
  • रविवार को हुई थी गार्ड की हत्या
  • सीडीआर की मदद से आरोपी को किया गिरफ्तार
  • महिला ने रची थी हत्या की साजिश
नई दिल्ली: दिल्ली की शाहदरा पुलिस ने सीमापुरी इलाके के एक स्कूल में हुई गार्ड की हत्या की गुत्थी सुलझा ली है. पुलिस ने इस मामले में गार्ड के एक महिला मित्र समते दो लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी की पहचान साजिद के रूप में की है. पुलिस की शुरुआती पूछताछ में आरोपी युवक और महिला ने बताया है कि उन्होंने गार्ड की हत्या पैसे के लिए की थी. पुलिस ने फिलहाल दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया है. गौरतलब है कि रविवार को सीमापुरी इलाके में एक स्कूल में एक गार्ड की हत्या का मामला सामने आया था. घटना में देवी दयाल नाम के गार्ड की हत्या की गई थी. पुलिस ने इस मामले में आरोपियों के पास से घटना में इस्तेमाल किए हथियार भी बरामद कर लिए हैं. 

यह भी पढ़ें: दिल्ली के घुम्मनहेड़ा गांव में स्कूल प्रिंसिपल और उसके भाई की हत्या

शाहदरा जिले की डीसीपी नुपूर प्रसाद ने बताया कि घटना की गंभीरता को देखते हुए हमनें सीमापुरी एसीपी राम सिंह की देखरेख में विशेष टीम बनाई थी. हमारी टीम ने घटना वाले दिन स्कूल के बाहर लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की. साथ ही टीम ने मृतक के मोबाइल नंबर की भी जांच की.

यह भी पढ़ें: राजस्थान : 17 साल के दलित किशोर का आधा जला शव मिला

इसी दौरान हमें आरोपी महिला का मोबाइल नंबर का पता चला. शक के आधार पर हमनें महिला से पूछताछ शुरू की इसी दौरान उसने अपना गुनाह कबूला. आरोपी महिला ने बताया कि उसने इस घटना को अपने एक दोस्त के साथ मिलकर अंजाम दिया है. आरोपी महिला मृतक गार्ड की भी दोस्त थी.

VIDEO: डीजे चलाने को लेकर हुई 16 युवकों की हत्या.


महिला को गार्ड ने बताया था कि उसके पास अच्छे खासे पैसे हैं. इन पैसों को लेने के लिए ही उसने यह साजिश रची. 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Two Accused Have Been Arrested In Guard Murder Case
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com