विज्ञापन
This Article is From Aug 02, 2025

नाले पर लगा लोहे का जाल भी नहीं छोड़ रहे चोर... सीसीटीवी में कैद हुई गाजियाबाद की ये वारदात

गाजियाबाद के थाना वेव सिटी के लाल कुंआ इलाके में एक रिक्‍शा चालक सहित तीन चोर नाले के ऊपर रखे लोहे के जाल को उठाकर ले गए. वारदात को तड़के अंजाम दिया गया. पास ही लगे सीसीटीवी में यह पूरा मामला कैद हो गया.

नाले पर लगा लोहे का जाल भी नहीं छोड़ रहे चोर... सीसीटीवी में कैद हुई गाजियाबाद की ये वारदात
चोर लोहे के जाल को ई-रिक्‍शा में रखकर ले गए.
  • गाजियाबाद के लाल कुंआ इलाके में तीन चोरों ने नाले के ऊपर रखा लोहे का जाल चोरी कर लिया.
  • चोरी की वारदात रात के समय हुई और चोर लोहे के जाल को एक ई-रिक्‍शा में रखकर ले गए.
  • पुलिस सीसीटीवी फुटेज की मदद से चोरों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करने की कोशिश कर रही है.
गाजियाबाद:

देश में चोरी की कोई न कोई वारदात रोजाना सामने आती रहती है. हालांकि दिल्‍ली से सटे गाजियाबाद में चोरी की एक ऐसी वारदात सामने आई है, जिसे लेकर आप सोचने पर मजबूर हो जाएंगे कि इस दुनिया में ऐसी कौनसी चीज है, जो चोरों से सु‍रक्षित है और ऐसी कौनसी चीज है जिसे चोर चुराना नहीं चाहते हैं. दरअसल, रात के अंधेरे में आए कुछ चोर नाले के ऊपर रखा लोहे का जाल ही उठाकर के ले गए. हालांकि अपने इरादों को अंजाम देने के लिए तीन लोगों को मशक्‍कत करनी पड़ी. यह पूरा मामला एक सीसीटीवी में कैद हो गया.

जानकारी के मुताबिक, गायिजाबाद के थाना वेव सिटी के लाल कुंआ इलाके का मामला है. यहां पर एक रिक्‍शा चालक सहित तीन चोर नाले के ऊपर रखे लोहे के जाल को उठाकर ले गए. वारदात को तड़के अंजाम दिया गया. पास ही लगे सीसीटीवी में यह पूरा मामला कैद हो गया.

सीसीटीवी के आधार पर चोरों को तलाश रही पुलिस

सीसीटीवी में कैद वीडियो में नजर आता है कि दो लोग एक नाले पर लगे लोहे के जाल को उठाने की कोशिश करते हैं. तभी एक ई रिक्‍शा भी वहां आता है. फिर यह लोग लोहे की जाली को नाले पर से उठाकर के ई-रिक्‍शे में रखते हैं और उसे लेकर मौके से ई-रिक्‍शे में बैठकर चले जाते हैं.

पुलिस अब सीसीटीवी के आधार पर चोरों की तलाश करने की कोशिश कर रही है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Uttar Pradesh, Ghaziabad Theft, Ghaziabad Theft Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com