विज्ञापन
This Article is From Sep 11, 2017

असम में मंदिर के पुजारी की हत्या, करीब ढाई लाख का सोना लूटा

असम के कोकराझार रेलवे स्टेशन के निकट लूटपाट के लिए की गई वारदात

असम में मंदिर के पुजारी की हत्या, करीब ढाई लाख का सोना लूटा
प्रतीकात्मक फोटो.
  • सीएम सर्बानंद सोनोवाल ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की
  • डेली बाजार शनि मंदिर परिसर में हुई पुजारी निखिल देबनाथ की हत्या
  • मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया
कोकराझार/ गुवाहाटी: निचले असम के कोकराझार रेलवे स्टेशन के निकट रविवार को अज्ञात हमलावरों ने एक मंदिर के 56 वर्षीय पुजारी की हत्या कर दी, जिसके चलते मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की.

काले कपड़े पहने चार लोगों ने कोकराझार डेली बाजार शनि मंदिर परिसर में पुजारी निखिल देबनाथ की हत्या कर दी और मंदिर परिसर के निकट स्थित उनके घर से 2.30 लाख रुपये का सोना और दो सोने की चेन लूट लीं. कोकराझार के पुलिस अधीक्षक राजन सिंह ने कहा कि हत्या लूटपाट के इरादे से की गयी और इस संबंध में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया.

VIDEO : स्कूल में बच्चे की हत्या

मुख्यमंत्री ने इस हत्या की निंदा की और मामले में जांच के लिए अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कानून व्यवस्था) मुकेश अग्रवाल को कोकराझार भेजा.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Murder
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com