विज्ञापन
This Article is From Oct 16, 2018

साथ काम करने वाली महिला की अवैध यौन संबंध बनाने की मांग से परेशान युवक ने की खुदकुशी

सुसाइट नोट के मुताबिक महिला को युवक के विवाहित होने की जानकारी थी लेकिन इस पर भी वह लगातार यौन संबंध बनाने के लिए पीछे पड़ी थी

साथ काम करने वाली महिला की अवैध यौन संबंध बनाने की मांग से परेशान युवक ने की खुदकुशी
प्रतीकात्मक फोटो.
  • महिला के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज
  • मृतक सचिन मितकारी अस्पताल में महिला के साथ काम करता था
  • महिला आपराधिक मामला दर्ज कराने की धमकी देकर ब्लैकमेल करती थी
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
मुंबई: महाराष्ट्र के परभणी जिले में महिला द्वारा कथित तौर पर लगातार अवैध यौन संबंध बनाने की मांग से पेरशान 38 वर्षीय एक व्यक्ति ने आत्महत्या कर ली.

पुलिस ने बताया कि सचिन मितकारी परभणी अस्पताल में महिला के साथ काम करता था. रविवार को उसका शव परभणी-वसमत मार्ग स्थित उसके घर की छत से लटका मिला था. परभणी के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि पड़ोसियों ने उसका शव लटका पाया और पुलिस को इसकी जानकारी दी. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.

उन्होंने बताया कि मौके से मितकारी द्वारा लिखा एक पत्र बरामद हुआ है. उसमें उसने महिला पर उसका शोषण करने और अवैध यौन संबंध बनाने को लेकर परेशान करने का आरोप लगाया है. पुलिस ने बताया कि पत्र में मितकारी ने लिखा है कि महिला को उसके विवाहित होने की जानकारी थी लेकिन लगातार वह उसके पीछे पड़ी थी और यौन संबंध बनाने की मांग कर रही थी.

यह भी पढ़ें :  पंजाब पुलिस के वरिष्ठ IPS फंसे छात्रा के यौन शोषण में, होटल में बलात्कार की कोशिश का आरोप

पत्र के हवाले से पुलिस ने बताया कि महिला आपराधिक मामला दर्ज कराने की धमकी देकर मृतक को ब्लैकमेल करती थी. अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने महिला के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर लिया है. मामले में जांच जारी है.

VIDEO : नाबालिग पत्नी से शारीरिक संबंध बनाने रेप

(इनपुट भाषा से)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com