महाराष्ट्र के पुणे जिले के एक अस्पताल में 23 वर्षीय पुरुष नर्स ने अपनी पत्नी को घातक दवा देकर कथित तौर पर उसकी हत्या कर दी और इसे आत्महत्या बताने की कोशिश की. पौड पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बुधवार को बताया कि आरोपी स्वप्निल सावंत अपनी पत्नी को खत्म करना चाहता था, क्योंकि उसका एक नर्स के साथ संबंध था. यह नर्स निजी अस्पताल में उसकी सहयोगी थी और वह उससे शादी करने की योजना बना रहा था. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.
अधिकारी ने कहा कि सावंत ने पीड़िता प्रियंका क्षेत्रे से पांच महीने पहले शादी की थी और दंपति मुलशी तहसील के कसार अंबोली गांव में किराए के मकान में रहते थे. 14 नवंबर को सावंत अपनी पत्नी को गंभीर हालत में अस्पताल ले गया. वहां डॉक्टरों ने प्रियंका को मृत घोषित कर दिया.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
इंस्पेक्टर मनोज यादव ने कहा, "प्रियंका द्वारा हस्ताक्षरित एक कथित सुसाइड नोट मिला और सावंत के खिलाफ घरेलू हिंसा और आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया गया. हालांकि, जांच के दौरान पता चला कि सावंत ने वेकोरोनियम ब्रोमाइड, नाइट्रोग्लिसरीन इंजेक्शन और लॉक्स 2% सहित कुछ ड्रग्स और इंजेक्शन उस अस्पताल से चुराए थे, जहां वह काम करता था. कथित तौर पर अपनी पत्नी को इन्हीं दवाओं को खिलाकर उसने मार डाला. हमने संबंधित प्रावधानों के तहत उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है."
यह भी पढ़ें-
लखनऊ में भी एक "आफताब" : फोन बिजी जाने पर 2020 में पत्नी के टुकड़े कर फेंक दिए थे, कोर्ट का जमानत देने से इंकार
"...नहीं तो एनआरसी के नाम पर आपको डिटेंशन कैंप में भेज दिया जाएगा" : ममता बनर्जी
Twitter में पुरानी चीजों को ढूंढ-ढूंढकर बदल रहे Elon Musk, अब #Staywoke की जगह #Stay@Work
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं