पंजाब के तरनतारन में आपसी रंजिश में गोलीबारी करने मामला सामने आया है. पुलिस के अनुसार आरोपियों ने इस घटना को उस समय अंजाम दिया जब पीड़ित जागरण में व्यस्त था. इस घटना में एक शख्स की मौत हो गई है जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं.पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार घटना महाराजा रणजीत सिंह स्कूल के नजदीक गली कंडियां में हुई है. इस गली में जागरण चल रहा था. इसी दौरान कुछ युवकों ने गोलियां चला दीं. गोलीबारी में सुखराज सिंह पुत्र जैमल सिंह की मौत हो गई, जबकि बॉबी पुत्र धीरा सिंह, ऋषि और पटाका नामक तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों को तुरंत उपचार के लिए सिविल अस्पताल तरनतारन में भर्ती करवाया गया.
घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी सिटी सुखबीर सिंह, थाना सिटी के एसएचओ परमजीत सिंह विरदी और पुलिस चौकी धौड़ा की टीम मौके पर पहुंच गई. पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है. वहीं,मृतक युवक के परिजनों ने इंसाफ की मांग को लेकर धरना लगा दिया. परिजनों ने आरोप लगाया कि आरोपियों के खिलाफ पहले भी पुलिस के पास शिकायतें दर्ज करवाई गई थीं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई. उन्होंने कहा कि यदि पुलिस ने समय रहते कार्रवाई की होती तो आज यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना नहीं घटती.फिलहाल पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है.
यह भी पढ़ें: पाक हैंडलर के इशारे पर पंजाब में पुलिसकर्मियों की टारगेट किलिंग! सनसनीखेज दावा, आरोपी का हाफ एनकाउंटर
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं