विज्ञापन
This Article is From Feb 01, 2020

बंदूक के बल पर दुकान मालिक ने अपने यहां काम करने वाली महिला के साथ किया बलात्कार

महिला ने शनिवार सुबह थाना सेक्टर 39 में शिकायत की है. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

बंदूक के बल पर दुकान मालिक ने अपने यहां काम करने वाली महिला के साथ किया बलात्कार
नई दिल्ली:

उत्तर प्रदेश में गौतमबुद्ध नगर जनपद के नोएडा शहर में एक महिला ने अपने नियोक्ता के खिलाफ तमंचे के बल पर बलात्कार करने का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई है. सेक्टर 39 थाना के प्रभारी निरीक्षक नीरज मलिक ने शनिवार को बताया कि सलारपुर में पेंट के दुकानदार संदीप चौहान नामक व्यक्ति अपने यहां काम करने वाली एक महिला को गुरुवार को साथ में भोजन करने के बहाने दुकान के ऊपरी मंजिल पर ले गया. उन्होंने कहा कि ऊपरी मंजिल पर चौहान ने तमंचे के बल पर उसके साथ बलात्कार किया.

महिला ने शनिवार सुबह थाना सेक्टर 39 में इसकी शिकायत की है. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. उन्होंने बताया कि आरोपी फरार है, उसकी तलाश की जा रही है.

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rape, Noida
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com