विज्ञापन
This Article is From Sep 29, 2019

मुंबई के अंधेरी में Sex Racket का भंड़ाफोड़, पुलिस ने तीन को लिया हिरासत में

मुंबई के अंधेरी उपनगरीय क्षेत्र स्थित एक होटल से कथित रूप से संचालित एक देह व्यापार गिरोह का मुंबई पुलिस की अपराध शाखा ने शनिवार रात में भंडाफोड़ किया.

मुंबई के अंधेरी में Sex Racket का भंड़ाफोड़, पुलिस ने तीन को लिया हिरासत में
प्रतीकात्मक फोटो.
मुंबई:

मुंबई के अंधेरी उपनगरीय क्षेत्र स्थित एक होटल से कथित रूप से संचालित एक देह व्यापार गिरोह का मुंबई पुलिस की अपराध शाखा ने शनिवार रात में भंडाफोड़ किया. यह जानकारी एक अधिकारी ने दी. अधिकारी ने बताया कि तीन व्यक्तियों को आईपीसी और अनैतिक तस्करी रोकथाम अधिनियम के विभिन्न धाराओं के तहत गिरफ्तार किया गया है जबकि दो अन्य की तलाश जारी है.

दिल्ली : स्पा सेंटर में चल रहे ऑनलाइन सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, अश्लील मेन्यू कार्ड मिले

उन्होंने कहा, 'अंधेरी के जीबी नगर क्षेत्र स्थित एक होटल में अनैतिक गतिविधियों के बारे में गुप्त सूचना के आधार पर अपराध शाखा 10 की एक टीम ने स्थान पर छापा मारा. मुख्य आरोपी करन नमन यादव उर्फ गुल्ली यह गिरोह चलाता था और ऑनलाइन और कई मोबाइल फोन नंबरों से लोगों से संपर्क करता था.

दिल्ली में स्पा की आड़ में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, ऐसे मिली थी शिकायत

उन्होंने कहा कि होटल गुल्ली का था. गुल्ली के साथ ही संतोष यादव और अशोक यादव को गिरफ्तार किया गया है. वहीं दो व्यक्तियों समीर और अमर यादव फरार हैं. उन्होंने कहा कि गिरफ्तार व्यक्तियों को चार अक्टूबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sex Racket, Mumbai, Andheri, Sex Racket Busted
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com