विज्ञापन
This Article is From Oct 17, 2019

म्यांमार से मणिपुर होते हुए लाई गई 100 करोड़ की ड्रग्स, दिल्ली में तीन गिरफ्तार

कार में केविटी बनाकर उसमें छुपाई गई थी हेरोइन, तीन आरोपी मोहम्मद हाशिम, मोहम्मद शब्बीर और नरेश कुमार गिरफ्तार

म्यांमार से मणिपुर होते हुए लाई गई 100 करोड़ की ड्रग्स, दिल्ली में तीन गिरफ्तार
म्यांमार से मणिपुर होते हुए दिल्ली तक कार में हेरोइन लाए तीन तस्करों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया.
  • आरोपियों को बारापुला फ्लाईओवर के पास से पकड़ा गया
  • दिल्ली, मध्यप्रदेश, यूपी, राजस्थान में सप्लाई होना थी ड्रग्स
  • इस मॉड्यूल से जुड़े दूसरे लोगों का पता लगा रही पुलिस
नई दिल्ली:

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने इंटरनेशनल ड्रग्स रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए करीब 100 करोड़ रुपये की हेरोइन की खेप के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. ड्रग्स की यह खेप एक कार की कैविटी में छुपाकर म्यांमार से मणिपुर होते हुए दिल्ली लाई गई थी. पकड़े गए तीनों आरोपी मोहम्मद हाशिम, मोहम्मद शब्बीर और नरेश कुमार को बीती रात ड्रग्स की इस खेप के साथ बारापुला फ्लाईओवर के पास से पकड़ा गया है.

स्पेशल सेल के डीसीपी प्रमोद कुशवाहा के मुताबिक हेरोइन यह खेप दिल्ली एनसीआर, मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश और राजस्थान में सप्लाई होना थी. बरामद ड्रग्स को कार के अंदर खास कैविटी बनाकर रखा गया था. स्पेशल सेल ने पिछले दो सालों में 10 बड़े ऑपरेशन को अंजाम देकर करीब 24 सौ करोड़ की हेरोइन बरामद की है.

दिल्ली एयरपोर्ट पर 15 करोड़ रुपये की हेरोइन के साथ पांच अफगानी नागरिक गिरफ्तार

दिल्ली एनसीआर में इसके पहले भी म्यांमार से मणिपुर होते हुए हेरोइन की खेप पहुंच चुकी है. पकड़े गए तीनों आरोपी ड्रग्स सप्लायर के तौर पर काम करते हैं. अब पुलिस इस मॉड्यूल से जुड़े दूसरे लोगों का पता लगा रही है.

पंजाबः मां की हत्या कर फरार हुआ ड्रग एडिक्ट युवक, पुलिस ने शुरू की मामले की जांच

VIDEO : बड़े ड्रग्स गिरोह का भंडाफोड़

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Drug Smuggling
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com