प्रतीकात्मक फोटो
- सीवान के बसंतपुर थाना इलाके की घटना
- आपसी रंजिश का हो सकता है मामला
- घर में घुसकर मारी गई गोली
नई दिल्ली:
बिहार के सीवान जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र में शनिवार तड़के एक राजद नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई. हत्या का कारण आपसी रंजिश बताया जा रहा है. पुलिस के अनुसार, शेखपुरा गांव निवासी मिन्हाज खां अपने घर में सोए हुए थे, तभी अपराधियों ने घर में घुसकर उनके सिर में गोली मार दी, जिससे घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई. मृतक राजद के सक्रिय कार्यकर्ता और युवा राजद के महासचिव भी थे.
यह भी पढ़ें : मुजफ्फरपुर में विधायक के प्रतिनिधि की गोली मारकर हत्या
पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन कर रही है. पुलिस के एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि मृतक के घर व उसके पास से जिंदा बम और पेट्रोल आदि भी बरामद किए गए हैं. पुलिस इस हत्या के पीछे आपसी रंजिश की आशंका जता रही है. घटना के बाद से क्षेत्र में तनाव की स्थिति है. बड़ी संख्या में पुलिस बल घटनास्थल पर मौजूद है.
Video : नीतीश कुमार पर भड़कीं राबड़ी देवी
इनपुट : आईएनएस

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Bihar News, Crime News, RJD