विज्ञापन
This Article is From Dec 27, 2017

2017 के ये हैं वे 5 घटनाएं जिसमें बेकाबू रफ्तार बनी मौत की वजह

इस तरह के ज्यादातर घटनाओं में समय रहते स्पीड पर कंट्रोल नहीं कर पाते हैं वाहन चालक

2017 के ये हैं वे 5 घटनाएं जिसमें बेकाबू रफ्तार बनी मौत की वजह
सड़क हादसों की फाइल फोटो
नई दिल्ली: 2017 में ऐसे कई घटनाएं सामने आई जिनमें बेकाबू रफ्तार की वजह से लोगों को अपनी जान से हाथ तक धोना पड़ा. इस तरह के ज्यादातर मामलों में चालक की गलती की वजह से कई मासूम लोगों की मौत भी हुई. आज हम आपको ऐसे ही 5 बड़ी घटनाओं के बारे में बताने जा रहे हैं. आइये जानते हैं कौन से हैं ऐसे मामले....

यह भी पढ़ें:  फ्लाईओवर से गिरी बाइक, कार ने ली बच्ची की जान

तेज रफ्तार की वजह से बाइक सवार की मौत
इस साल अगस्त में दिल्ली के मंडी हाउस इलाके में रफ्तार का कहर देखने को मिला. एक तेज रफ्तार बाइक सवार का बैलेंस बिगड़ने की वजह से उसकी मौके पर ही मौत हो गई. मामले की जांच में पुलिस को पता चला कि मृतक युवक घटना के समय अपने दोस्तों के साथ व्यस्त सड़क पर रेस लगा रहा था. इसी दौरान उसके बाइक का बैलेंस बिगड़ गया. 

टैंपो ने 11 लोगों को बुरी तरह से रौंदा
मुंबई में एक बेकाबू रफ्तार टैंपो ने सड़क किनारे सो रहे 11 लोगों को रौंद दिया था. घटना इस साल मई की है. घटना के समय टैंपों साउथ मुंबई में दूध डिलिवर करने जा रहा था. पुलिस के अनुसार आरोपी चालक काफी तेज गति से गाड़ी चला रहा था. इसी वजह से वह उसपर कंट्रोल नहीं रख पाया. 

यह भी पढ़ें: यूपी में सड़क हादसे में यूक्रेन की महिला सहित दो की मौत

मोती बाग में बुजुर्ग महिला को मर्सिडिज ने उड़ाया
दक्षिणी दिल्ली के मोती बाग इलाके में एक तेज रफ्तार मर्सिडिज कार ने सड़क पार कर रही बुजुर्ग महिला को टक्कर मार दी. घटना में बुजुर्ग महिला गंभीर रूप से घायल हो गई. बाद में पुलिस ने घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है. हादसा इतना जबरदस्त थी कि पीड़ित महिला को 15 दिन तक आईसीयू में भर्ती रहना पड़ा. 

रेस लगाने के चक्कर में गई तीन युवकों की जान 
बेंगलुरू में यह घटना सितंबर की है. कॉलेज में पढ़ने वाले छह दोस्त दो कार से रेस लगा रहे थे. उन्हें शहर के अंदर से होते हुए पास के हाईवे तक पहले पहुंचना था. पुलिस के अनुसार कार की गति 150 किलोमीटर से ज्यादा थी. कार जैसे ही हाईवे के पास पहुंची तो एक मोड पर कार का चालक उसपर नियंत्रण नहीं रख पाया और कार पलट गई। घटना में कार में सवार तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई. 

यह भी पढ़ें: क्रिसमस पर सामूहिक प्रार्थना में शामिल होने जा रहे 20 लोगों की बस दुर्घटना में मौत

शिमला के पास तेज रफ्तार कार ने दो को कुचला
एक तेज रफ्तार कार द्वारा देहरादून शिमला बाईपास पर दो लोगों को कुचलने का मामला सामने आया था. घटना में सड़क के पास खड़े दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. घटना देर शाम हुई थी.

VIDEO: बेंगलुरू में सड़क पर गड्ढें बन रहे हैं हादसों की वजह


इस वजह से घटनास्थल के आसपास खड़े लोग आरोपी के कार का नंबर तक नहीं देख पाए. पुलिस ने बाद में इस मामले की जांच शुरू की. 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rash Driving Claimed Many Life In 2017
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com