पंजाब पुलिस ने रविवार को कहा कि उसने अमृतसर में दो लोगों की गिरफ्तारी करने के साथ-साथ उनके पास से एक करोड़ रुपये से अधिक नकद राशि बरामद कर मादक पदार्थों के एक अंतरराष्ट्रीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है. पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने रविवार को बताया कि आरोपी विदेश में रह रहे दो मादक पदार्थ तस्करों के लिए काम कर रहे थे.
गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान दिलबाग सिंह और कमलदीप सिंह के रूप में हुई है और दोनों तरनतारन जिले के निवासी हैं. नकदी जब्त करने के अलावा पुलिस ने उनके पास से नोट गिनने की मशीन और दो मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
डीजीपी यादव ने बताया कि अमृतसर में 'काउंटर इंटेलिजेंस विंग' को सूचना मिली थी कि विदेश में रह रहे मादक पदार्थों के तस्कर भोलू और सनी दयाल एक संगठित आपराधिक गिरोह संचालित कर रहे हैं जो राज्य भर में मादक पदार्थों की तस्करी और अवैध हथियारों की आपूर्ति में शामिल हैं. वे एक करोड़ रुपये नकद हवाला माध्यम से भेजने वाले थे.
उन्होंने बताया कि खुफिया सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने अमृतसर से एक किराये के मकान से दिलबाग और कमलदीप को गिरफ्तार किया. डीजीपी ने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि गिरफ्तार किए गए दोनों व्यक्ति सोशल मीडिया मंच के माध्यम से भोलू और सनी दयाल से लगातार संपर्क में थे और वे हवाला के जरिये उन्हें एक करोड़ रुपये से अधिक की नकदी भेजने वाले थे.
इससे पहले, यादव ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स' पर एक पोस्ट में कहा था, ‘‘पंजाब पुलिस ने खुफिया जानकारी के आधार पर कार्रवाई करते हुए अंतरराष्ट्रीय मादक पदार्थ तस्कर गिरोह का भंडाफोड़ किया है और उनके पास से एक करोड़ रुपये नकद भी बरामद किए हैं.''
(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं