विज्ञापन

पंजाब बोर्ड परीक्षाओं की तारीखों का हुआ ऐलान, 5 मार्च से शुरू होंगे 12वीं के एग्जाम

PSEB Exam Date Sheet 2027: पंजाब शिक्षा बोर्ड ने 8वीं, 10वीं और 12वीं परीक्षा के लिए तारीखों का ऐलान कर दिया है. हालांकि सब्जेक्ट वाइज डेटशीट अभी जारी नहीं की गई है.

पंजाब बोर्ड परीक्षाओं की तारीखों का हुआ ऐलान, 5 मार्च से शुरू होंगे 12वीं के एग्जाम
पंजाब शिक्षा बोर्ड ने परीक्षा की तारीखों का किया ऐलान

पंजाब के लाखों छात्रों का इंतजार खत्म हो गया है. पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (PSEB) ने 8वीं, 10वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षाओं का शेड्यूल जारी कर दिया है. हालांकि सब्जेक्ट वाइज डेटशीट जारी नहीं हुई है. बोर्ड के मुताबिक 8वीं और 12वीं की लिखित परीक्षाएं 5 मार्च से शुरू होंगी, जबकि 10वीं की परीक्षाएं 19 मार्च से शुरू की जाएंगी. तीनों कक्षाओं की प्रैक्टिकल परीक्षाएं 8 जनवरी से 20 जनवरी के बीच कराई जाएंगी, जबकि लिखित परीक्षाएं मार्च में शुरू होंगी. बोर्ड परीक्षाओं का ये शेड्यूल 2027 में होने वाले पंजाब विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए जारी किया गया है. 

PSEB प्रैक्टिकल परीक्षा की तारीखें

  • कक्षा 8: 8 जनवरी से 20 जनवरी 2027 तक
  • कक्षा 10: 8 जनवरी से 20 जनवरी 2027 तक
  • कक्षा 12: 8 जनवरी से 20 जनवरी 2027 तक

PSEB लिखित परीक्षा की तारीखें

  • कक्षा 8: 5 मार्च से 18 मार्च 2027 तक
  • कक्षा 10: 19 मार्च से 20 अप्रैल 2027 तक
  • कक्षा 12: 5 मार्च से 23 अप्रैल 2027 तक

बोर्ड ने ये भी साफ किया है कि 10वीं और 12वीं की लिखित परीक्षाओं का ये शेड्यूल ओपन स्कूल के तहत पढ़ रहे छात्रों पर भी लागू होगा. पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड विषय के अनुसार पूरी डेटशीट अलग से जारी करेगा. छात्र इसे आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in से डाउनलोड कर सकते हैं. फिलहाल परीक्षा की तारीखों का ऐलान किया गया है. छात्रों को सलाह दी गई है कि वे पूरा टाइमटेबल, परीक्षा से जुड़े निर्देशों और 2027 की बोर्ड परीक्षाओं से जुड़ी जरूरी खबरों के लिए आधिकारिक वेबसाइट फॉलो करते रहें. 

इस साल कब हुई थीं परीक्षाएं?

इस साल यानी 2026 में पंजाब बोर्ड परीक्षाओं की शुरुआत फरवरी में ही हो चुकी थी. 17 फरवरी से 12वीं बोर्ड परीक्षाएं शुरू हुई थीं, जो 4 अप्रैल तक चलीं. 12वीं में 2,65,417 छात्रों ने परीक्षा दी, जिनमें से 91 प्रतिशत से ज्यादा पास हुए. 10वीं की परीक्षा में 94.52% छात्र पास हुए थे. इस परीक्षा में शामिल होने छात्रों की संख्या 2,69,505 थी. हरलीन शर्मा ने 99.38% अंक लाकर परीक्षा में टॉप किया था. 

यह भी पढ़ें | 72वीं BPSC परीक्षा को लेकर आ गया बड़ा अपडेट, दो बार स्थगित होने के बाद अब इस तारीख को हो सकता है एग्जाम

यह भी पढ़ें | NTA का नया नियम: डुप्लीकेट स्कोरकार्ड के लिए खत्म हुई 200 रुपये की फीस, मेल पर मिलेगी कॉपी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
PSEB Date Sheet 2026, PSEB Exam, Punjab Board Exam, PSEB 10th Exam Dates, PSEB 12th Exam Dates
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com