पंजाब के होशियारपुर जिले के समीप जाजा गांव में बहू ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर 56 वर्षीय भूतपूर्व सैनिक और उनकी पत्नी की कथित तौर पर हत्या कर दी तथा उनके शवों को जला दिया. पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी. टांडा के पुलिस उपाधीक्षक राजकुमार ने बताया कि पूर्व सैन्यकर्मी मंजीत सिंह और उनकी पत्नी गुरमीत कौर के आंशिक रूप से जले शव शनिवार रात को जाजा में उनके आवास में मिले.
मृतकों के बेटे रविंदर सिंह ने पिछले साल फरवरी में मनदीप कौर से शादी की थी. शादी के बाद रविंदर काम करने पुर्तगाल चला गया. जुलाई में जब रविंदर भारत आया तो उसने देखा कि उसकी पत्नी मनदीप कौर मोबाइल फोन पर किसी और से बात करती रहती है. इसके बाद रविंदर सिंह ने अपनी पत्नी का मोबाइल फोन ले लिया और पुर्तगाल चला गया.
-
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
पूर्व सैन्यकर्मी और उनकी पत्नी ने रविंदर को मनदीप के दुर्व्यवहार के बारे में बताया जिसके बाद वह पिछले महीने घर लौटा.
पुलिस ने बताया कि प्राथमिक जांच में पता चला है कि मनदीप कौर को पता था कि उसका पति शनिवार को गुरदासपुर गया है. इसके बाद उसने अपने प्रेमी जसमीत सिंह को बुलाया और उन्होंने गुरमीत कौर की गला घोंटकर हत्या कर दी और मंजीत सिंह की किसी धारदार हथियार से हत्या कर दी. पुलिस ने मनदीप और उसके प्रेमी को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं