विज्ञापन
This Article is From Mar 08, 2018

पुणे में एक प्राइवेट कंपनी के एमडी के खिलाफ यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज

महाराष्ट्र के पुणे में एक निजी कंपनी के प्रबंध निदेशक को एक महिला कर्मचारी का कथित यौन उत्पीड़न करने और पीछा करने के मामले में गिरफ्तार किया गया है.

पुणे में एक प्राइवेट कंपनी के एमडी के खिलाफ यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज
प्रतीकात्मक तस्वीर.
पुणे: महाराष्ट्र के पुणे में एक निजी कंपनी के प्रबंध निदेशक को एक महिला कर्मचारी का कथित यौन उत्पीड़न करने और पीछा करने के मामले में गिरफ्तार किया गया है. मुंढवा थाने के वरिष्ठ निरीक्षक अनिल पात्रुदकर ने बताया कि कंपनी के 58 वर्षीय शीर्ष अधिकारी को 6 मार्च को गिरफ्तार किया गया. 34 साल की एक कर्मचारी ने पुलिस से उसकी शिकायत की थी कि वह उसके फोन पर आपत्तिजनक संदेश भेज रहा था और उसका पीछा कर रहा था. हालांकि प्रबंध निदेशक को बाद में जमानत पर रिहा कर दिया गया.

यह भी पढ़ें :  खचाखच भरी बस में अश्लील हरकत करता रहा छात्रा के साथ बैठा शख्स, कोई कुछ नहीं बोला

पात्रुदकर के अनुसार पुलिस के पास जाने से पहले पीड़िता ने कंपनी की आंतरिक यौन उत्पीड़न समिति से शिकायत की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई. पुलिस के अनुसार शिकायतकर्ता ने आरोपी द्वारा भेजे गए संदेशों और रिकॉर्डेड बातचीत समेत सभी सबूत पेश किए. आरोपी के खिलाफ भादसं की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है.
 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com