विज्ञापन
This Article is From Mar 29, 2019

ट्रेन में महिला यात्रियों से बदसलूकी कर रहा था इस पार्टी का वरिष्ठ नेता, पुलिस ने किया गिरफ्तार

डीएमके (द्रमुक) की कार्यकारिणी समिति के 65 वर्षीय एक सदस्य को एक ट्रेन यात्रा के दौरान कुछ महिला यात्रियों से बदसलूकी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. 

Also Read in
ट्रेन में महिला यात्रियों से बदसलूकी कर रहा था इस पार्टी का वरिष्ठ नेता, पुलिस ने किया गिरफ्तार
प्रतिकात्मक चित्र
नई दिल्ली:

चेन्नई में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां डीएमके (द्रमुक) की कार्यकारिणी समिति के 65 वर्षीय एक सदस्य को एक ट्रेन यात्रा के दौरान कुछ महिला यात्रियों से बदसलूकी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने बृहस्पतिवार के यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि महिलाओं द्वारा चेन्नई के एक पुलिस थाना में दर्ज कराई गई एक प्राथमिकी के आधार पर आर चंद्रन को सुलुर के पास से बुधवार रात गिरफ्तार किया गया. चंद्रन सुलुर के एक पूर्व पंचायत प्रमुख हैं. प्राथमिकी के मुताबिक यह घटना आठ मार्च की है. पुलिस के मुताबिक महिला यात्रियों ने कथित बदसलूकी के बाद जंजीर खींच कर ट्रेन रोक दी थी. आपको बता दें कि कुछ दिनों पहले इसी तरह का एक मामला मैसूर में सामने आया था. 

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में बीजेपी नेता की बदसलूकी से निर्माण विभाग के इंजीनियर बेहोश

मैसूर में एक सभा के दौरान कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया (Siddaramaiah) एक महिला के साथ बदसलूकी करते दिखे. सिद्धारमैया (Siddaramaiah) महिला के सवाल पूछने पर भड़क गए और उसके हाथ से माइक छीन ली. इसके साथ वो महिला पर भड़कते दिखे. दरअसल, महिला ने सिद्धारमैया से कहा कि आप इससे पहले चुनाव के समय ही यहां आए थे. इसी के बाद महिला पर वो भड़क गए. थोड़ी कहासुनी के बाद पूर्व सीएम पहले तो महिला को वहां से बाहर जाने को कहते हैं और फिर धमकी भरे लहजे में उसे पीछे धकेलते हुए चुपचाप बैठने को कहते हैं. (इनपुट-भाषा)

यूपी में बीजेपी नेता ने दिव्यांग के साथ की बदसलूकी 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
DMK, R Chandran, DMK Member Arrested
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com