प्रतीकात्मक तस्वीर
- आरोपी दारोगा महिला से फोन पर अश्लील बातें करता था
- महिला के केस का इंवेस्टिगेटिंग ऑफिसर था दारोगा
- महिला ने सारी बातें रिकॉर्ड करने के बाद शिकायत की
पटना:
मसौढ़ी थाना के दारोगा धीरेन्द्र कुमार सिंह को महिला से फोन पर अश्लील बातें करना महंगा पड़ गया. पटना के एसएसपी मनु महाराज ने महिला की शिकायत के बाद दारोगा को सस्पेंड कर दिया है. दारोगा पर आरोप है कि उसने महिला को एक केस में मदद का झांसा देकर उससे अश्लील बातें की. केस की जांच और उस पर कार्रवाई करने के बजाए दारोगा कंप्लेन करने वाली महिला से अश्लील बातें किया करता था.
शराब पीकर कर रहे थे अश्लील डांस
पिछले कई दिनों से दारोगा महिला से अश्लील बातें कर रहा था. पहले तो महिला दारोगा की हरकतों से डर गई, लेकिन किसी तरह से उसने हिम्मत जुटाई. महिला ने एक ठोस और साहसी कदम उठाया. अश्लील बातें करने वाले दारोगा की बातों को उसने रिकॉर्ड किया फिर उसे वायरल किया और उसकी सी डी भी बनाई. इसके बाद पटना के एसएसपी मनु महाराज से कंप्लेन की. फिर क्या था. पीड़िता की कंप्लेन की जांच की गई. मामला सही पाया गया. इसके बाद कार्रवाई करने में एसएसपी ने भी देरी नहीं की. दारोगा धीरेन्द्र कुमार सिंह को सस्पेंड कर दिया. बतौर सब इंस्पेक्टर उसकी पोस्टिंग मसौढ़ी थाने में की गई थी.
प्लेन में महिला के सामने कर रहा था 'अश्लील' हरकत
दरअसल, पीड़ित महिला ने थाने में पड़ोसी के खिलाफ मारपीट की एक एफआईआर दर्ज करा रखी थी. दूसरी ओर केस में महिला के परिवार के कुछ सदस्यों का नाम भी था. सब इंस्पेक्टर धीरेंद्र कुमार सिंह को महिला के केस का इन्वेस्टिगेटिंग ऑफिसर बनाया गया. शुरुआती दौर में तो सबकुछ ठीक था, लेकिन धीरे-धीरे दारोगा जी का रंग रूप बदलने लगा. वो केस के बहाने कॉल तो करते थे, लेकिन केस से संबंधित कोई बात नहीं करते थे. अक्सर केस से हटकर ही दारोगा जी बातें किया करते थे. जो उन्हें काफी महंगा पड़ा. एसएसपी के आदेश पर अब इस पूरे प्रकरण की जांच मसौढ़ी के थानेदार कर रहे हैं. इस मामले में महिला से भी पूछताछ की गई है. महिला मसौढ़ी थाना के रहमतगंज मुहल्ले की रहने वाली है.

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Sex Abuse