घटना में 100 से अधिक बंदरों की मौत हुई है..
अमरोहा:
उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले के दबरसी गांव में पिछले सप्ताह 100 से अधिक बंदरों के मारे जाने की खबर है. प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार इन सभी बंदरों की मौत जहर के सेवन से हुई है. हालांकि गांव के लोगों का कहना है कि बंदरों की मौत चाऊमीन और चटनी खाने से हुई है. इस मामले में वन विभाग घटना की जांच कर रहा है. हालांकि 100 से अधिक बंदरों के एक साथ मारे जाने की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मालूम चलेगी.
VIDEO : डार्विन गलत थे, किसी ने बंदर को इंसान बनते नहीं देखा : सत्यपाल सिंह
VIDEO : डार्विन गलत थे, किसी ने बंदर को इंसान बनते नहीं देखा : सत्यपाल सिंह
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं