विज्ञापन
This Article is From Dec 24, 2017

ओला कैब में रेप और लूट का मामला : ड्राइवर समेत दो गिरफ्तार, ओला कंपनी ने दी यह सफाई

ओला कैब कंपनी की तरफ से सफाई दी गई है कि आरोपी ड्राइवर 3 दिन पहले से ओला प्लेटफॉर्म से ऑफ लाइन हो गया था.

ओला कैब में रेप और लूट का मामला : ड्राइवर समेत दो गिरफ्तार, ओला कंपनी ने दी यह सफाई
ओला कैब में रेप और लूट का मामला : ड्राइवर समेत दो गिरफ्तार, ओला कंपनी ने दी यह सफाई
  • मुंबई से सटे मीरा रोड के कशिमिरा इलाके में रेप
  • आरोपी ड्राइवर और उसका साथी अरेस्ट किए गए
  • ओला ने कहा, 3 दिन पहले ड्राइवर हुआ था ऑफलाइन पर जांच में मदद करेंगे
मुंबई: मुंबई से सटे मीरा रोड के कशिमिरा इलाके में एक 25 साल की महिला यात्री के साथ ओला कैब में रेप का मामला सामने आया है. वारदात 19 दिसंबर की है जब पीड़ित महिला ने अपने घर ठाणे जाने के लिए ओला हायर की थी लेकिन आरोपी ड्राइवर और उसका साथी उसे जबरन विरार की तरफ ले गए और वारदात को अंजाम दिया. इन लोगों ने उनसे कीमती सामान भी लूट लिया. पुलिस के मुताबिक, शाम 7 बजे के करीब एक निजी टैक्सी ली जिसपर ओला का स्टिकर लगा था. उसमें ड्राइवर के अलावा एक और शख्स बैठा था.

पुलिस का कहना है कि उसे लगा कि शेयर टैक्सी है और साथ मे बैठने के लिए तैयार हो गई. उसके गहने, फ़ोन और डेबिट कार्ड सब छीन लिया था और फिर से बलात्कार के इरादे से बृजेश्वरी में एक लॉज में ले गए थे. काशिमिरा पुलिस के पी आई वैभव  शिंगारे ने बताया कि हमने पीड़ित के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर 24 घंटे के भीतर दोनों आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. उन्हें 26 दिसंबर तक पुलिस हिरासत मिली है.

12 साल से कम उम्र की बच्चियों के बलात्कारियों को शिवसेना ने की मौत की सजा की वकालत

जहां लड़की ने शोर किया तब लॉज वाले आ गए और आरोपी कार लेकर भाग गए. तब लॉज वालों ने पुलिस को फोन किया  और फिर लड़की के पिता को बुलाकर  काशिमिरा पुलिस के पास ले आए. काशिमिरा पुलिस ने बलात्कार, लूट और धमकाने का मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. इस बीच ओला कैब कंपनी की तरफ से सफाई दी गई है कि आरोपी ड्राइवर 3 दिन पहले से ओला प्लेटफॉर्म से ऑफ लाइन हो गया था. यानी कि, पीड़ित युवती ने उस कार को ओला प्लेटफॉर्म से बुक नहीं किया था बल्कि सड़क पर से सीधे उसमें बैठी थी.

VIDEO- ओलाकैब में गैंगरेप, पुलिस के हत्थे चढ़े आरोपी


हालांकि ओला ने यह माना है कि वह कार ओला प्लेटफॉर्म से जुड़ी थी इसलिए वे पुलिस को जांच में जरूरी सहयोग दे रहे हैं. आरोपी ड्राइवर का नाम सुरेश गोसावी है जबकि उसके साथी आरोपी का नाम उमेश झाला है. दोनों ही मुम्बई में दहिसर के रहने वाले हैं. आरोपी वारदात के समय शराब पिए हुए था. पुलिस अब दोनों की पृष्ठभूमि खंगालने में लगी है.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rape In Cab, Mumbai Rape, Old Cab
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com