विज्ञापन
This Article is From Jun 29, 2019

कानपुर में 'जय श्री राम' न बोलने पर मुस्लिम युवक को पीटा, राहगीरों ने बचाई जान

कानपुर के बर्रा इलाके में एक मुस्लिम किशोर की कुछ लोगो ने बुरी तरह से पीट दिया. किशोर का आरोप है कि टोपी पहन रखी थी और लोग उससे जय श्री राम का नारा लगाने को कह रहे थे.

कानपुर में 'जय श्री राम' न बोलने पर मुस्लिम युवक को पीटा, राहगीरों ने बचाई जान
पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर ली है और जांच शुरू कर दी है.
  • उत्तर प्रदेश के कानपुर में सामने आया मामला
  • जय श्री राम न बोलने पर मुस्लिम युवक की पिटाई
  • बाद में राहगीरों ने बचाई जान, जांच शुरू
कानपुर:

कानपुर के बर्रा इलाके में एक मुस्लिम किशोर की कुछ लोगो ने बुरी तरह से पीट दिया. किशोर का आरोप है कि टोपी पहन रखी थी और लोग उससे जय श्री राम का नारा लगाने को कह रहे थे. बर्रा के रहने वाल ताज (16) शुक्रवार को किदवई नगर स्थित मस्जिद से नमाज पढ़ कर घर लौट रहा था तभी तीन चार अज्ञात बाइक सवार लोगो ने उसे रोक लिया और उसके टोपी पहने होने पर विरोध किया. बर्रा पुलिस चौकी प्रभारी सतीश कुमार सिंह के अनुसार बाइक सवार युवकों ने ताज को 'जय श्री राम' कहने को कहा. जब उसने कहने से इनकार किया कि तो उसकी पिटाई कर दी. चौकी प्रभारी ने बताया, 'इसके बारे में हमें लिखित शिकायत मिली है और मामले की एफआईआर दर्ज कर ली गयी है. ताज का मेडिकल परीक्षण भी कराया गया है. आरोपियों की पहचान कर उनकी तलाश की जा रही है.'  

झारखंड में मुस्लिम युवक की पीट-पीटकर हत्या के मामले में पांच गिरफ्तार, दो पुलिस अधिकारी सस्पेंड

ताज ने आरोप लगाया कि उसे मारने वालों ने धमकी दी है कि इस इलाके में सिर पर टोपी पहनकर न आना. उसने आरोप लगाया कि उन्होंने टोपी उतार दी और उससे जय श्री राम कहने को कहा. ताज ने बताया कि मार-पीट पर वह जब चिल्लाया तो राहगीरों ने उसे बचाया. आपको बता दें कि बीते दिनों झारखंड के धतकिडीज गांव में तबरेज अंसारी (22) को बाइक चुराने के शक में बुरी तरह पीटा गया था, इसके बाद 23 जून को एक अस्पताल में उसकी मौत हो गई थी. पुलिस के अनुसार, उसके कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल तथा कुछ अन्य वस्तुएं बरामद की गई थीं. यह मामला एक वीडियो के वायरल होने के बाद प्रकाश में आया, जिसमें आरोपी पंकज मंडल पेड़ से बंधे तबरेज अंसारी को पीटते हुए दिख रहा है. कथित तौर पर तबरेज को भी 'जय श्री राम' के नारे लगाने को कहा गया था. (इनपुट-भाषा से भी)

VIDEO: झारखंड में भीड़ ने मुस्लिम युवक की पीट पीटकर की हत्या

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jai Shree Ram, KANPUR, Mob Lynching Cases, Mob Lynching
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com