विज्ञापन
This Article is From Feb 11, 2019

मुंबई : परदों में छुपी ड्रग्स से परदा हटा तो हुआ तस्करी के नायब तरीके का पर्दाफाश

ड्रग आती अफगानिस्तान से थी और भारत होते हुए जाती दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग थी, चार विदेशी स्मगलर गिरफ्तार

मुंबई पुलिस ने विदेशी तस्करों से बरामद कोकीन और परदों के रिंग बरामद किए जिनमें ड्रग छुपाई गई थी.
  • मुंबई पुलिस ने 39 करोड़ रुपये की कोकीन बरामद की
  • कोकीन परदे में लगे छल्लों के बीच भरकर विदेश भेजी जाती थी
  • तस्करों में एक ब्राजील की महिला और तीन नाइजीरियाई नागरिक
मुंबई:

मुंबई पुलिस ने नशे के सौदागरों कों पकड़कर ड्रग तस्करी के एक नायाब तरीके का पर्दाफाश किया है. एक महिला सहित चार विदेशी तस्करों को गिरफ्तार किया गया है. यह तस्कर परदे के छल्लों में ड्रग छुपाकर तस्करी करते थे. उनके पास से 39 करोड़ की कोकीन बरामद की गई है.

अमूमन कानून और व्यवस्था बनाए रखने पर ज्यादा जोर देने वाले मुंबई पुलिस के थाने आजकल नशे के सौदागरों की नकेल कसने में लगे हैं. इसी क्रम में अंबोली पुलिस ने 39 करोड़ की कोकीन पकड़कर तस्करी के एक नायाब तरीके का खुलासा किया है.

राज पर से परदा हटाने वाली पुलिस खुद परदे में उलझी दिख रही है. पुलिस का दावा है कि साधारण से दिख रहे इस परदे में ड्रग तस्करी का बड़ा राज छिपा है. गिरफ्तार आरोपी परदे में लगे छल्लों के बीच कोकीन भरकर विदेशों में भेजा करते थे.

स्टूडेंट वीजा पर भारत आकर ड्रग्स सप्लाई कर रहा नाइजीरियन नागरिक गिरफ्तार

पुलिस ने आरोपियों के पास से छह किलो कोकीन पकड़ा है जिसकी कीमत 39 करोड़ बताई जा रही है. साथ में वह मशीन भी मिली है जिससे छल्लों को दबाकर उसे परदों में लगाने लायक बनाया जाता था. मामले में कुल चार आरोपियों को पकड़ा गया है जिनमें एक ब्राजील की महिला और तीन नाइजीरियाई नागरिक हैं.  

 

7sm5cv7c

 

ड्रग की तस्करी का ये सारा खेल कूरियर के जरिए होता था इसलिए सम्बंधित कूरियर कंपनियां भी पुलिस के निशाने पर हैं.

VIDEO : 30 करोड़ रुपये की हेरोइन बरामद, तीन विदेशी गिरफ्तार

पुलिस की कार्रवाई बड़ी है पर चुनौती भी बड़ी है. आरोपी विदेशी और ड्रग भी विदेशी हैं. ड्रग आती अफगानिस्तान से थी और जाती दक्षिण अफ्रीका जोहान्सबर्ग थी, लेकिन इसके लिए इस्तेमाल भारत की भूमि हो रही थी. पर क्यों? इसका जवाब अभी पुलिस के पास नहीं है क्योंकि इसमें भी बाधा बनी है भाषा, जो कि विदेशी है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Drug Smuggling
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com