विज्ञापन
This Article is From Apr 13, 2018

कठुआ मामला: मध्यप्रदेश बीजेपी अध्यक्ष ने दिया विवादित बयान, कहा- बच्ची की हत्या के पीछे पाकिस्तान कनेक्शन

उन्होंने कहा कि भारत में फूट डालने के लिए आरोपी के समर्थन में जय श्री राम के नारे भी लगाए.

कठुआ मामला: मध्यप्रदेश बीजेपी अध्यक्ष ने दिया विवादित बयान, कहा- बच्ची की हत्या के पीछे पाकिस्तान कनेक्शन
प्रतीकात्मक फोटो
भोपाल: जम्मू के कठुआ में आठ साल की बच्ची के साथ हुए गैंगरेप और हत्या के मामले को लेकर मध्यप्रदेश बीजेपी अध्यक्ष नंदकुमार सिंह चौहान ने विवादित बयान दिया है. मध्यप्रदेश के खंडवा से सांसद और मध्यप्रदेश बीजेपी अध्यक्ष नंदकुमार सिंह चौहान ने कहा कि ये पूरी साजिश पाकिस्तान ने रची है. उन्होंने यह बात 12 अप्रैल को अपने उपवास के दौरान एनडीटीवी से बातचीत के दौरान कही. उन्होंने कहा कि बच्ची के साथ जो कुछ भी हुआ उसमें पाकिस्तान का हाथ है. कश्मीर में तो 1 फीसदी भी हिन्दू नहीं रहते जबकि 2011 में आई जनगणना रिपोर्ट के मुताबिक जम्मू कश्मीर की कुल जनसंख्या 125.41 लाख हो गई थी. जिसमें हिंदुओं की जनसंख्या 35.66 लाख तक पहुंच गई है.

यह भी पढ़ें: बच्ची से रेप और हत्या का मामला हिंदू-मुस्लिम कैसे हो गया?

उन्होंने कहा कि यह कश्मीर की कुल जनसंख्या का 28.43 प्रतिशत. उन्होंने कहा कि भारत में फूट डालने के लिए आरोपी के समर्थन में जय श्री राम के नारे भी लगाए. खास बात यह है कि मध्यप्रदेश बीजेपी अध्यक्ष का बयान उस समय आया है जब देश भर में कठुआ में बच्ची के साथ हुए गैंगरेप की घटना के खिलाफ लोग सड़कों पर उतर रहे हैं.  गौरतलब है कि बकरवाल मुस्लिम समुदाय की बच्ची जम्मू कश्मीर के कठुआ में रासना गांव स्थित अपने घर के पास से 10 जनवरी को लापता हो गई थी. एक हफ्ते बाद उसी इलाके में उसका शव मिला था.

यह भी पढ़ें: हिन्दुस्तान में हत्यारों की भीड़ रैपिड एक्शन फोर्स की तरह तैयार खड़ी है

घटना की जांच के लिए गठित एक विशेष जांच टीम (एसआईटी) ने दो विशेष पुलिस अधिकारियों (एसपीओ) और एक हेड कांस्टेबल सहित आठ लोगों को इस मामले में गिरफ्तार किया है. इन पुलिसकर्मियों पर साक्ष्य नष्ट करने का आरोप है. वहीं पुलिस ने अपनी चार्जशीट में कहा है कि बच्ची के साथ रेप के बाद आरोपियों ने उसे पत्थर से कुचला ताकि वह यह सुनिश्चित कर सकें कि बच्ची की मौत हो चुकी है.

VIDEO: कठुआ और उन्नाव की घटना के विरोध में राहुल गांधी ने किया कैंडल मार्च.


बच्ची का शव उसके गांव के पास के जंगल से 17 जनवरी को बरामद हुआ था. पुलिस के अनुसार आरोपी युवक ने बच्ची का अपहरण उसे उसका घोड़ा ढूंढ़ने के बहाने किया था. 
 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kathua Case
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com