विज्ञापन
This Article is From Apr 29, 2019

पड़ोसी ने मां-बेटी से किया बलात्कार, वीडियो बनाकर कर रहा ब्लैकमेल

राजधानी दिल्ली से सटे नोएडा के सलारपुर गांव में एक व्यक्ति तथा उसके पुत्र पर पड़ोस में रहने वाली एक मां और उसकी बेटी से बलात्कार करने तथा घटना का वीडियो बना कर उन्हें ब्लैकमेल करने का आरोप लगा है.

पड़ोसी ने मां-बेटी से किया बलात्कार, वीडियो बनाकर कर रहा ब्लैकमेल
प्रतीकात्मक तस्वीर
नई दिल्ली:

राजधानी दिल्ली से सटे नोएडा के सलारपुर गांव में एक व्यक्ति तथा उसके पुत्र पर पड़ोस में रहने वाली एक मां और उसकी बेटी से बलात्कार करने तथा घटना का वीडियो बना कर उन्हें ब्लैकमेल करने का आरोप लगा है. थाना सेक्टर 39 के प्रभारी निरीक्षक प्रशांत कपिल ने बताया कि क्षेत्र की सलारपुर कॉलोनी में रहने वाले व्यक्ति ने सोमवार को रिपोर्ट दर्ज कराई है कि गांव के निवासी रोशन और उसके पिता भंवर सिंह ने उसकी पत्नी तथा 10 वर्षीय बेटी के साथ मारपीट की और बलात्कार किया. 

रिश्ते शर्मसार: कई महीने तक सगा चाचा करता रहा नाबालिग से रेप, प्रेग्नेंट होने पर हुआ खुलासा

शिकायत के अनुसार, आरोपियों ने घटना का वीडियो बना कर पीड़िताओं को ब्लैकमेल भी किया. थाना प्रभारी ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है. उन्होंने बताया कि पिता पुत्र को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. 

वहीं, एक अन्य मामले में थाना प्रभारी कपिल ने बताया कि जिले के सेक्टर 105 में रहने वाली एक महिला ने अपने पति और बेटे के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है कि दोनों ने उसकी 10 वर्षीय बेटी के साथ कई दिनों तक बलात्कार किया. 

बलात्कार में नाकाम युवक ने महिला को चाकू मारकर किया घायल

वहीं थाना जारचा क्षेत्र के अटारी गांव में रहने वाली 16 वर्षीय एक किशोरी की तबीयत अचानक खराब हो गई. उसे दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां पर जांच के दौरान पता चला कि वह गर्भवती है. पूछने पर उसने बताया कि उसके साथ उसके चाचा सचिन ने बलात्कार किया. थाना जारचा में किशोरी की नानी ने मुकदमा दर्ज कराया जिसके बाद आरोपी चाचा को गिरफ्तार कर लिया गया है. 

VIDEO: दिल्ली : मेड ने लगाया मेजर पर रेप का आरोप

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mother-daughter Raped, Crime Story, Rape News, Girl Raped, Noida, Gangrap In Noida, Rape In Noida
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com