विज्ञापन
This Article is From Dec 29, 2021

उत्तर प्रदेश के बिजनौर में सिपाही और होमगार्ड से बदमाशों ने की मारपीट, छीनीं रायफल

पुलिसकर्मी ने जब युवकों को रोकने की कोशिश की तो उन्होंने सिपाही ललित और होमगार्ड भीमसिंह पर हमला कर दिया और सिपाही ललित की राइफल छीनकर फरार हो गये.

उत्तर प्रदेश के बिजनौर में सिपाही और होमगार्ड से बदमाशों ने की मारपीट, छीनीं रायफल
मामला सामने आने के बाद पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही है. (प्रतीकात्मक तस्वीर)
बिजनौर:

उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के अफजलगढ़ कस्बे में भूतपुरी थाने में तैनात सिपाही और एक होमगार्ड से मोटरसायकिल सवार दो बदमाशों ने मारपीट की और सिपाही की राइफल छीनकर फरार हो गये. सहायक पुलिस निरीक्षक डॉ प्रवीण रंजन ने बुधवार को यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि बिजनौर के अफजलगढ़ के भूतपुरी में मंगलवार रात लगभग 12 बजे सिपाही ललित कुमार और होमगार्ड भीम सिंह रास्ते में खड़े एक ट्रक के चालक से पूछताछ कर रहे थे, तभी मोटरसायकिल सवार दो युवक वहां आए और ट्रक वाले से सड़क के बीच में ट्रक खड़ा करने को लेकर बहस करने लगे.

उन्होंने बताया कि इस पर पुलिसकर्मी ने युवकों को रोकने की कोशिश की तो उन्होंने सिपाही ललित और होमगार्ड भीमसिंह पर हमला कर दिया और सिपाही ललित की राइफल छीनकर फरार हो गये. सिपाही ललित ने अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध मामला दर्ज कराया है. पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Policeman Assaulted, Policeman Assaulted In Bijnor, Home Guard Assaulted, Bijnor News, UP Crime News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com