जैकी श्रॉफ
- जैकी श्रॉफ की पत्नी आयेशा से हो सकती है पूछताछ
- ठाणे जासूसी कांड मामसे में हो सकती है पूछताछ
- मामले में नये-नये बॉलीवुड कनेक्शन सामने आ रहे हैं
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
मुंबई:
ठाणे जासूसी कांड में नित नए खुलासे हो रहे हैं. खासकर के नये-नये बॉलीवुड कनेक्शन सामने आ रहे हैं. मामले में गिरफ्तार वकील रिज़वान से पूछताछ और जांच से पता चला है कि अभिनेता जैकी श्रॉफ की पत्नी आयेशा श्रॉफ ने कभी उनके व्यवसायिक भागीदार रहे अभिनेता साहिल खान का कॉल डाटा रिकॉर्ड निकलवाकर आरोपी वकील को दिया था. ठाणे क्राइम ब्रांच के पुलिस उपायुक्त अभिषेक त्रिमुखे के मुताबिक, ये पता लगाया जा रहा है कि आयेशा श्रॉफ ने सीडीआर किससे निकलवाया था.
यह भी पढ़ें: जासूसी कांड : पूछताछ में पाक दूतावास के कई और अधिकारियों के नाम सामने आए
मामले में आयेशा श्रॉफ से भी पूछताछ हो सकती है. ठाणे जासूसी कांड में अब तक 12 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है. 12 वें आरोपी वकील रिज़वान सिद्धिकी है. रिज़वान पर आरोप है कि उसने अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दिकी की पत्नी का कॉल डाटा रिकॉर्ड मैग्नम डिटेक्टिव एजेंसी से निकलवाया था जो गैरकानूनी है. रिज़वान की जांच में एक और बड़ा नाम अभिनेत्री कंगना राणावत का भी सामने आया है.
यह भी पढ़ें: पाकिस्तान जासूसी कांड : 'कोड वर्ड' में बात करते थे जासूस, पिज्जा का मतलब होता था असंल प्लाजा
डीसीपी अभिषेक त्रिमुखे के मुताबिक, कंगना राणावत ने अभिनेता हृतिक रोशन का मोबाइल नंबर आरोपी वकील रिज़वान को दिया था. अब पुलिस इस जांच में लगी है कि रिज़वान के पास हृतिक रोशन का नम्बर देने का क्या मकसद था? कहीं ऋतिक रोशन का भी सीडीआर तो नही निकलवाया गया था? ज्ञात हो कि पिछले साल अभिनेत्री कंगना राणावत और हृतिक रोशन में विवाद हुआ था जिसकी शिकायत मुंबई साइबर सेल में कई गई थी.
VIDEO: राजसमंद हत्याकांड के आरोपी ने जेल के अंदर से बनाया भड़काऊ वीडियो

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं