विज्ञापन
This Article is From Jun 18, 2017

प्लेन में महिला के सामने कर रहा था 'अश्लील' हरकत, हुआ गिरफ्तार

महिला ने आरोप लगाया कि उसने अपने बगल में बैठे इस व्यक्ति को पैंट की जिप खोलकर अश्लील हरकत करते देखा.

प्लेन में महिला के सामने कर रहा था 'अश्लील' हरकत, हुआ गिरफ्तार
प्रतीकात्मक चित्र
  • दिल्ली से हैदराबाद आ रहा था विमान
  • महिला के बगल वाली सीट पर बैठा था यह शख्स
  • आरोपी दिल्ली के रोहिणी इलाके का रहने वाला है
नई दिल्ली: विमान में कथित तौर पर अश्लील हरकत करने वाले 56-वर्षीय व्यक्ति को दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस ने कहा कि यह घटना शनिवार की है. यह विमान दिल्ली से हैदराबाद आ रहा था.

पुलिस के अनुसार 44 साल की एक महिला ने आरोपी के खिलाफ शिकायत की, तब यह घटना प्रकाश में आई. यह व्यक्ति दिल्ली के रोहिणी इलाके का रहने वाला है.

अपनी शिकायत में महिला ने आरोप लगाया कि उसने अपने बगल में बैठे इस व्यक्ति को पैंट की जिप खोलकर अश्लील हरकत करते देखा. महिला ने इस बारे में चालक दल के लोगों को बताया और फिर उसे दूसरी सीट दी गई. हवाई अड्डे पर विमान उतरने के बाद व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Lewd Gestures, Delhi Airport, Delhi IGI Airport
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com