विज्ञापन

पंजाब में पति ने बेरहमी से पीट-पीटकर पत्नी को उतारा मौत के घाट, फिर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया वीडियो

संगरूर के लहरागागा क्षेत्र में एक युवक ने अपनी पत्नी की बेरहमी से पिटाई कर हत्या कर दी और वारदात का वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया.

पंजाब में पति ने बेरहमी से पीट-पीटकर पत्नी को उतारा मौत के घाट, फिर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया वीडियो
चंडीगढ़:

पंजाब के संगरूर जिले के लहरागागा क्षेत्र के खंडेबाद गांव में एक भयावह और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां एक युवक ने अपनी पत्नी की बेरहमी से पिटाई कर उसकी हत्या कर दी. हैरानी की बात यह कि वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने पूरी घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर भी पोस्ट कर दिया, जिसके बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई.

आरोपी ने किया सरेंडर

इस हत्या के बाद आरोपी थाने पहुंचा और पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया. पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है, जबकि मृतका का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. डीएसपी लहरा रणवीर सिंह ने बताया कि आरोपी की पहचान कुलदीप सिंह के रूप में हुई है, जो गांव के पूर्व सरपंच का बेटा है.

पुलिस ने क्या बताया

शुरुआती जांच के अनुसार कुलदीप ने अपनी पत्नी हरकीर्तन कौर की पीट‑पीटकर हत्या की और फिर वीडियो वायरल कर दिया. मृतका हरकीर्तन कौर तीन बच्चों की मां थी. दो बेटियां (10 और 8 साल) और एक 6 साल का बेटा.  पुलिस ने कहा है कि मामले की गहन जांच जारी है और हत्या के पीछे के कारणों की भी पड़ताल की जा रही है. सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो भी सबूत के रूप में जांच में शामिल किया गया है.
 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sangrur Murder, Lahra Gaga Case, Wife Beaten To Death, Kuldip Singh, Viral Video Killing
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com