विज्ञापन
This Article is From Sep 07, 2019

बर्थडे में पटाखे जलाने से गिर गई ताऊ के घर की दीवार, गुस्साए रिश्तेदारों ने किया ऐसा...पूरे गांव में फैला मातम

धुरंधर की बहू सुनीता ने कुछ ही देर बाद फोन करके बहुता गांव स्थित अपने मायके से अपने पिता राजमंगल और भाई विनय तथा अजीत को बुला लिया जिन्होंने सुनील के घर पहुंचकर जन्मदिन कार्यक्रम में शामिल लोगों पर चाकू से हमला कर दिया.

Also Read in
बर्थडे में पटाखे जलाने से गिर गई ताऊ के घर की दीवार, गुस्साए रिश्तेदारों ने किया ऐसा...पूरे गांव में फैला मातम
पटाखा चलाने के विवाद में दो लोगों की हत्या
बलिया:

बलिया जिले के उभांव क्षेत्र में जन्मदिन पार्टी में पटाखा चलाने को लेकर हुए विवाद में दो व्यक्तियों की चाकू से प्रहार कर हत्या कर दी गई. पुलिस अधीक्षक देवेंद्र नाथ ने बताया कि ककरासो गांव में शुक्रवार रात सुनील नामक व्यक्ति के भांजे कार्तिक के जन्मदिन की पार्टी आयोजित की गयी थी.

सुनील ने जश्न के दौरान पटाखा चलाया जिसकी चिंगारी सुनील के ताऊ धुरंधर के कच्चे मकान पर गिर गई. इसके बाद दोनों पक्षों में विवाद हुआ जिसे गांव के ही लोगों ने बीच-बचाव कर समाप्त करा दिया.

रेड ट्रैफिक सिग्नल ने क्रॉस किया रोड, लोग बोले- कितने का चालान कटेगा? VIDEO में जानिए क्या है मामला

उन्होंने बताया कि धुरंधर की बहू सुनीता ने कुछ ही देर बाद फोन करके बहुता गांव स्थित अपने मायके से अपने पिता राजमंगल और भाई विनय तथा अजीत को बुला लिया जिन्होंने सुनील के घर पहुंचकर जन्मदिन कार्यक्रम में शामिल लोगों पर चाकू से हमला कर दिया.

इस घटना में सुभाष (60) और रामाश्रय (50) की मौत हो गई, जबकि रवीना, संजय, संध्या और गौतम घायल हो गए. सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

स्मृति ईरानी ने ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन पर किया पोस्ट, बोलीं - एक चालान तेरा भी कटेगा...

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इस मामले में सुनील ने सात लोगों के विरुद्ध भारतीय दंड विधान की सुसंगत धाराओं के तहत नामजद मुकदमा दर्ज कराया है. पुलिस ने इस मामले में राजमंगल, विनय और अजीत समेत छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है। शवों का पोस्टमार्टम कराया गया है.

VIDEO: दिवाली के दिन ग्रीन पटाखें ही चलाएं- एससी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Fire Crackers, Birthday, Murder, Man Fire Crackers, Crackers In Birthday
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com