विज्ञापन
This Article is From May 03, 2019

मवेशी चुराने के शक में बिहार में शख्स की पीट-पीटकर हत्या

स्थानीय लोगों ने उसकी पिटाई की और इस दौरान उसकी मौत हो गई. अधिकारी ने बताया कि मृतक दूसरे गांव का रहने वाला था और जिले में पूर्व में मवेशी चोरी की कई घटनाओं में शामिल रहा है.

मवेशी चुराने के शक में बिहार में शख्स की पीट-पीटकर हत्या
फाइल फोटो
नई दिल्ली:

बिहार के अररिया जिले में मवेशी चोरी के शक में 44 साल के व्यक्ति की कथित रूप से पीट-पीट कर हत्या कर दी गई.  पुलिस ने बृहस्पतिवार को बताया कि घटना रॉबर्ट्सगंज थाना क्षेत्र के डाक हरिपुर गांव में हुई. थाना प्रभारी शिव शरन साह ने बताया कि महेश यादव को स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया और आरोप लगाया कि वह अपने दो साथियों के साथ मवेशी चोरी करने की कोशिश कर रहा था. 

दिल्ली में लोकसभा चुनाव से पहले चार हथियार तस्कर गिरफ्तार

स्थानीय लोगों ने उसकी पिटाई की और इस दौरान उसकी मौत हो गई. अधिकारी ने बताया कि मृतक दूसरे गांव का रहने वाला था और जिले में पूर्व में मवेशी चोरी की कई घटनाओं में शामिल रहा है. उन्होंने बताया कि पुलिस ने पीट-पीट कर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है. 

दिल्ली में महिला डॉक्टर की हत्या​इनपुट : भाषा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bihar News In Hindi, Crime News In Hindi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com