- 35 लाख नगद और 43 लाख के गहने लेकर नौकरानी फरार
- नौकरानी को पटना में गिरफ्तार किया गया
- घर के मालिक को नशीला पेय पदार्थ पिला कर की थी चोरी
पटना:
झारखंड में चोरी की एक ऐसी घटना घटी, जिसने सभी को हिला कर रख दिया. यहां घर में काम करने वाली महिला के पास से चोरी के 35 लाख नगद और 43 लाख की ज्वेलरी बरामद हुई है. इस महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. महिला का नाम रानी कुमारी है और उसकी उम्र 18 वर्ष बताई जा रही है. यह महिला झारखंड के सीमेंट एवं पेट्रोल पंप व्यवसायी के घर काम करती थी. पटना पुलिस ने रानी को नगद रूपये एवं ज्वेलरी के साथ गिरफ्तार किया है. झारखंड के साहेबगंज जिले के नगर थाना इलाके में बड़े व्यवसायी सुनील कुमार भरतिया का घर है. वो अपनी वाइफ नीलम भरतिया के साथ रहते हैं. भरतिया पेट्रोल पंप के मालिक के साथ साथ एक सीमेंट कंपनी का भी इनके पास सीएनएफ है. 28 दिसम्बर को इन दोनों जगहों के कलेक्शन का कैश भरतिया ने घर के आलमारी के लॉकर में रखा था. पिछले एक साल से रानी इनके घर में साफ-सफाई का काम कर रही थी. आलमारी में कैश रखा होता है और उसे इस बात की जानकारी रहती थी.
यह भी पढ़ें: मध्य प्रदेश : शिक्षिका ने मोबाइल चोरी की रिपोर्ट क्या लिखाई, छात्र ने खुदखुशी ही कर ली

बताया जा रहा है कि 28 दिसम्बर की रात रानी कुमारी भरतिया के घर पर ही रूक गई थी. रात में उसने आंवले के जूस में नशे की गोली मिला दी थी और पहले सुनील भरतिया को जूस पीने को दिया, फिर उनकी पत्नी नीलम को दिया. जूस पीते ही दोनों को नशा छाने लगा और दोनों बेहोश हो गए. अगले दिन 29 दिसम्बर की सुबह इन्हें होश आया और घर में रानी को आवाज लगाई लेकिन रानी गायब थी. शक होने पर आलमारी के लॉकर को चेक किया तो उसमें रखे रुपए और ज्वेलरी गायब मिली.
यह भी पढ़ें: कुछ ही सेकंड में फिल्मी स्टाइल में की मर्सिडीज कार चोरी, देखें CCTV VIDEO
सुनील भरतिया ने साहेबगंज के एसपी को इस पूरे मामले की जानकारी दी और नगर थाना में एफआईआर दर्ज कराया. इसके बाद झारखंड पुलिस रानी को ट्रैक करने में लग गई. साहेबगंज से फरार होने के बाद रानी उसी दिन मुंगेर पहुंची और वहां से पटना आ गई. साहेबगंज के एसपी ने पटना के एसएसपी मनु महाराज को पूरे मामले की जानकारी दी. झारखंड पुलिस से मिले इनपुट के आधार पर पटना पुलिस ने बहादुरपुर थाना के संदलपुर इलाके में छापेमारी कर रानी को गिरफ्तार किया. रानी संदलपुर में अपनी बहन के घर छिपी हुई थी. पुलिस ने चोरी के कैश व ज्वेलरी भी बरामद कर ली.
VIDEO: दिल्ली : करोल बाग के एक ज्वेलरी वर्कशॉप से एक करोड़ का सोना चोरी
रानी ने सुनील भरतिया के घर में पहले भी 6 लाख रुपये की चोरी की थी. लेकिन किसी को शक नहीं हुआ था. लेकिन रानी के मोबइल पर पंजाब नेशनल बैंक के आए एक SMS ने सारे राज खोल दिये. जिसमें रानी का एकाउंट है और उसमें 3 लाख रुपये जमा किये जाने के मैसेज आया था. बहरहाल, इस कार्रवाई की जानकारी पटना पुलिस ने झारखंड के साहेबगंज के एसपी को दे दी है.

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Maid Arrested, Jharkhand Shahebganj