विज्ञापन
This Article is From Mar 15, 2023

महाराष्ट्र : नवी मुंबई में रियल एस्टेट कारोबारी की गोली मारकर हत्या

पुलिस ने बताया कि बाइक सवार 2 अपराधियों ने रियल एस्टेट समूह ‘एम्पेरिया’ के मालिक सौजीभाई पटेल पर उस समय गोलियां चलाईं जब वह नेरुल इलाके में अपनी कार से यात्रा कर रहे थे.

महाराष्ट्र : नवी मुंबई में रियल एस्टेट कारोबारी की गोली मारकर हत्या
मुंबई:

नवी मुंबई के एक रियल एस्टेट कारोबारी की बुधवार शाम मोटरसाइकिल सवार दो हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी.  पुलिस ने बताया कि बाइक सवार 2 अपराधियों ने रियल एस्टेट समूह ‘एम्पेरिया' के मालिक सौजीभाई पटेल पर उस समय गोलियां चलाईं जब वह नेरुल इलाके में अपनी कार से यात्रा कर रहे थे. पुलिस के अनुसार हमले में कारोबारी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. 

पुलिस ने बताया कि हत्या के पीछे के कारणों का तत्काल पता नहीं चल पाया है. वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का दौरा किया और जांच शुरू की. नवी मुंबई पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि हत्यारों की तलाश की जा रही है।
 

ये भी पढ़ें-

 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mumbai Police, Murder, Real Estate Businessman
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com