विज्ञापन
This Article is From Feb 02, 2020

महाराष्ट्र : बेवफाई के शक में लिव-इन पार्टनर ने महिला पर फेंका खौलता पानी, पुलिस ने दर्ज की FIR

महाराष्ट्र (Maharashtra) के नागपुर (Nagpur) में 30 वर्षीय एक महिला मजदूर पर उसके लिव-इन पार्टनर ने खौलता हुआ पानी फेंक दिया, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गई.

महाराष्ट्र : बेवफाई के शक में लिव-इन पार्टनर ने महिला पर फेंका खौलता पानी, पुलिस ने दर्ज की FIR
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. (प्रतीकात्मक तस्वीर)
  • लिव-इन पार्टनर पर फेंका खौलता पानी
  • महिला पर शक करता था आरोपी
  • पुलिस ने केस दर्ज कर शुरू की जांच
नागपुर:

महाराष्ट्र (Maharashtra) के नागपुर (Nagpur) में 30 वर्षीय एक महिला मजदूर पर उसके लिव-इन पार्टनर ने खौलता हुआ पानी फेंक दिया, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गई. नगर पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी. पुलिस के अनुसार, आरोपी की पहचान सूरज प्रभुदयाल यादव (50) के रूप में की गई है. आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है. मामले की जांच की जा रही है.

पुलिस ने बताया कि सूरज और उसकी लिव-इन पार्टनर मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले के केडिया गांव के निवासी हैं. वह यहां एक झोपड़ी में रहते हुए मनकापुर क्षेत्र में एक निर्माण स्थल पर मजदूरी करते हैं. आरोपी को महिला के बेवफा होने का शक हुआ और इसे लेकर दोनों के बीच गुरुवार को झगड़ा हुआ.

यह भी पढ़ें: अवैध संबंध के शक पर युवक ने पत्नी पर फेंका तेजाब, बेटी भी हुई घायल

जिसके बाद सूरज ने महिला पर खौलता हुआ पानी फेंक दिया. महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है. मनकापुर पुलिस ने इस घटना के सिलसिले में एक मामला दर्ज किया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

VIDEO: लखनऊ में दिल दहला देने वाली घटना, बच्चे के मुंह में डाला तेजाब

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Maharashtra, Live In Relationship, Maharashtra Police
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com