विज्ञापन

बाइक विवाद में की गई 17 साल के सूर्या की हत्या, जानें खोड़ा मर्डर में पुलिस ने क्या कुछ बताया

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में बकरीद पर सूर्या की हत्या के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश है. पीड़ित परिवार और स्थानीय लोग सरकार से न्याय की मांग कर रहे हैं.

बाइक विवाद में की गई 17 साल के सूर्या की हत्या, जानें खोड़ा मर्डर में पुलिस ने क्या कुछ बताया
  • गाजियाबाद के खोड़ा में 17 वर्षीय सूर्या की हत्या बाइक विवाद के कारण हुई, यह कोई पूर्व योजना नहीं थी
  • हत्या में इस्तेमाल चाकू देने वाला व्यक्ति गिरफ्तार हो चुका है, बाकी आरोपियों की तलाश जारी है
  • सूर्या को असद नामक युवक बकरीद के दिन कुर्बानी दिखाने के बहाने ले गया और रास्ते में हमला किया
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

गाजियाबाद के खोड़ा में 17 वर्षीय सूर्या मर्डर केस में पुलिस ने जांच तेज कर दी है. डीसीपी सिटी धवल जायसवाल के मुताबिक यह हत्या किसी प्लानिंग के तहत नहीं हुई थी, बल्कि बाइक को लेकर हुए विवाद के बाद यह वारदात सामने आई. डीसीपी धवल जायसवाल ने बताया कि अब तक की जांच में सामने आया है कि यह हत्या बाइक को लेकर हुए विवाद से जुड़ी है. उन्होंने स्पष्ट किया कि मामले की शुरुआती जांच के मुताबिक यह हत्या पहले से योजना बनाकर नहीं की गई थी.

हथियार देने वाला गिरफ्तार, बाकी की तलाश जारी

डीसीपी के अनुसार, जिस व्यक्ति ने वारदात में इस्तेमाल के लिए चाकू उपलब्ध कराया था, उसे गिरफ्तार कर लिया गया है. वहीं, बाकी आरोपियों की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है. पुलिस ने बताया कि हत्या में इस्तेमाल किया गया हथियार अभी तक बरामद नहीं किया जा सका है. इसे लेकर भी लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है.

बकरीद के दिन हुई थी वारदात

गाजियाबाद के खोड़ा इलाके में बकरीद के दिन 17 साल के सूर्या की चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी. सूर्या को असद नाम का युवक कुर्बानी दिखाने के बहाने अपने साथ ले गया था, जहां बीच रास्ते में उस पर हमला कर दिया.

ये भी पढ़ें :  गाजियाबाद में कुर्बानी दिखाने के नाम पर कत्ल, सुनिए चश्मदीद की जुबानी मर्डर की कहानी, VIDEO

दोस्त ने बताई पूरी घटना

सूर्या के दोस्त आयुष ने बताया कि असद ने उन्हें ईद मनाने और कुर्बानी दिखाने के नाम पर बुलाया था. रास्ते में कुछ लड़कों के बीच बातचीत के दौरान अचानक असद ने चाकू निकालकर सूर्या के पेट में घोप दिया. हमले के बाद आयुष वहां से जान बचाकर भाग गया और बाद में जब वापस आया तो सूर्या खून से लथपथ मिला. इसके बाद उसे सेक्टर-62 के फोर्टिस अस्पताल ले जाया गया.

कोई पुरानी रंजिश नहीं

आयुष ने बताया कि सूर्या और आरोपियों के बीच कोई पुरानी रंजिश नहीं थी और उनकी आपस में ज्यादा बातचीत भी नहीं होती थी. स्थानीय लोगों के मुताबिक, आरोपी असद सूर्या के घर के पास ही एक दुकान पर काम करता था.

इलाके में तनाव, जांच जारी

इस घटना के बाद खोड़ा इलाके में तनावपूर्ण माहौल है. मृतक सूर्या चौहान (17) नवनीत विहार का रहने वाला था और घटना 28 मई शाम करीब 3:30 बजे की बताई जा रही है. पुलिस ने नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है और पूरे मामले की जांच जारी है.

ये भी पढ़ें: गाजियाबाद: बकरीद पर पार्टी के लिए बुलाया घर, फिर अशद ने सूर्या को घोंप दिया चाकू, मौत 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com