विज्ञापन

गाजियाबाद मर्डर: 'हमें पता नहीं था वो बकरीद के दिन चाकू मार देगा, उसका एनकाउंटर हो'.. सूर्या की मां का दर्द

Ghaziabad Murder: गाजियाबाद में अपने 17 साल के बेटे को खोने के गम में सूर्या की मां का रो-रोकर बुरा हाल है. वह अपने बेटे के लिए सिर्फ इंसाफ चाहती है. उसने पुलिस ने आरोपी असद के एनकाउंटर की मांग की है.

गाजियाबाद मर्डर: 'हमें पता नहीं था वो बकरीद के दिन चाकू मार देगा, उसका एनकाउंटर हो'.. सूर्या की मां का दर्द
गाजियाबाद सूर्या हत्याकांड के बारे में जानें.
  • गाजियाबाद में बकरीद के दिन 17 साल के सूर्या की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई जिससे परिवार में मातम छा गया
  • सूर्या की मां ने पुलिस पर आरोप लगाया कि एफआईआर में चार आरोपी नामजद हैं लेकिन केवल तीन को गिरफ्तार किया गया है
  • आरोपी असद पर सूर्या को फोन करके बुलाने और मीट खाने के लिए कहने के बाद चाकू से हमला करने का आरोप है
नई दिल्ली:

गाजियाबाद में बकरीद के दिन 17 साल के सूर्या की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई. बेटे की मौत के बाद मां का रो-रोकर बुरा हाल है. बेसुध मां अपने जिगर के टुकड़े के लिए इंसाफ की गुहार लगा रही है. सूर्या की मां का कहना है कि गाजियाबाद पुलिस ने सिर्फ तीन लोगों को गिरफ्तार किया है, जबकि एफआईआर में चार आरोपी नामजद हैं. उन्होंने कहा कि पुलिस ने फरहान आसिफ और नवाब को गिरफ्तार किया है. जबकि फरहान इस मामले में मुख्य आरोपी का पिता है. रोती-बिलखती सूर्या की मां ने कहा कि हमें ये पता ही नहीं था कि वो उसे चाकू मार देगा. 

आरोपी असद के एनकाउंटर की मांग

रोती-बिलखती मां ने सूर्या की हत्या के आरोपी असद के एनकाउंटर की मांग की है. बेबस मां अपने बेटे के लिए इंसाफ की गुहार लगा रही है. वह इतना दर्द में है कि बदला लेने की बात कहती नजर आईं. उनका कहना है कि जिस तरह से उनके बेटे को चाकू घोंपा गया वह भी आरोपी को वैसे ही मारकर उसकी आंतें बाहर निकाल लेना चाहती हैं. उन्होंने आरोपी का जिक्र करते हुए कहा कि उसने बेटे को फोन करके बुलाया था, हमें नहीं पता था कि बकरीद के दिन वो चाकू घोंप देगा.

बकरीद पर 17 साल के सूर्या को घोंपा चाकू

बता दें कि गाजियाबाद के मकंदपुर खोड़ा इलाके में बकरीद के दिन दोपहर करीब साढ़े 3 बजे सूर्या नाम के लड़के की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई थी. आरोप है कि असद और उसके साथियों ने पहले तो पार्टी के बहाने सूर्या और उसके दोस्त को बुलाया और फिर कहा कि मीट खाओ. जब उन्होंने खाने से इनकार किया तो चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया.

नोएडा के अस्पताल में सूर्या ने तोड़ा दम

जिस वक्त सूर्या को चाकू मारा गया उसका दोस्त आयुष भी साथ था. वह जैसे-तैसे अपनी जान बचाकर वहां से भागा. जब वापस आकर उसने देखा तो घायल सूर्या जमीन पर पड़ा था. वहां लोगों की भीड़ थी. एक लड़के की मदद से उसे नोएडा सेक्टर-62 के वह फोर्टिस अस्पताल लेकर पहुंचा. इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया. सूर्या के परिवार वाले और हिंदू संगठन से जुड़े लोग बहुत ही गुस्से में हैं और विरोध जता रहे हैं. 

सूर्या के हत्यारों के लिए हिंदू महासभा की मांग 

सूर्या की मां के साथ ही अखिल भारत हिंदू महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता हत्या शिशिर चतुर्वेदी आरोपी असद के एनकाउंटर की मांग कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि योगी कहते हैं कि अब कोई हिंदू को डरा नहीं सकता. पीएम मोदी कहते हैं कि एक के बदले दस सिर लाएंगे. अब सूर्या की मां के आंसू कौन पोंछेगा. उन्होंने मांग करते हुए कहा कि आरोपियों को उसी भाषा में जवाब दिया जाए जैसे कि आरोपी असद और उसके साथी जानते हैं.

ये भी पढ़ें-गाजियाबाद में कुर्बानी दिखाने के नाम पर कत्ल, सुनिए चश्मदीद की जुबानी मर्डर की कहानी, VIDEO | 3 गिरफ्तार

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ghaziabad Murder Case, Khora Colony Ghaziabad, Surya Murder Case, Ghaziabad Police, Surya Mother Demand
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com