विज्ञापन
This Article is From Jun 01, 2019

केरल में नर्स पर जानलेवा हमला कर शख्स ने काट डाला उसका कान

नर्स को सिर और गले पर भी गंभीर चोटें आई हैं और उसे आईसीयू में भर्ती किया गया है. 

केरल में नर्स पर जानलेवा हमला कर शख्स ने काट डाला उसका कान
पुलिस ने मामले में बीच-बचाव किया.
तिरुवनंतपुरम:

केरल के तिरुवनंतपुरम में एक शख्स ने कथित तौर पर एक नर्स पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया. इतना ही नहीं उसने तेज धारदार हथियार से वार करके नर्स का कान तक काट डाला. पुलिस ने बताया कि आरोपी एक एंबुलेंस ड्राइवर है, जो उसी हॉस्पिटल में काम करता है, जिसमें पीड़िता महिला नर्स का काम करती है. दोनों एक दूसरे को पहले से जानते थे. पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना स्थल के पास से पुलिस की गाड़ी गुजर रही थी. तभी पुलिसकर्मियों ने दोनों को लड़ते हुए देखा, तो गाडी़ रोककर बीच-बचाव किया. 

ग्रेटर नोएडा: महिला पर उसके भाईयों ने ही फेंका तेजाब, चली गई आंखों की रोशनी

पुलिस ने कहा  कि 39 वर्षीय महिला नर्स पर 35 वर्षीय शख्स ने धारधार हथियार से शाम करीब 7 हमला किया. इसी बीच घटना स्थल के पास से गुजर रही पुलिस वैन से उतरकर कुछ पुलिसकर्मियो ने मामले में हस्तक्षेप किया और महिला को बचा लिया गया. शख्स को हिरासत में लेकर महिला को अस्पताल भेज दिया गया है. नर्स को सिर और गले पर भी गंभीर चोटें आई हैं और उसे आईसीयू में भर्ती किया गया है. 

दिल्ली: ऑफिस से घर जा रही थी युवती, तभी बदमाशों ने कर दिया हमला, देखें Video

आरोपी की पहचान नितिन के रूप में की गई है. वहीं महिला पठानमथिट्टा की रहने वाली है और तिरुवनंतपुरम शहर के एक अस्पताल में नर्स के रूप में काम करती है. यहां वह नितिन के संपर्क में आई जो बाद में एक ऑटो रिक्शा चालक बन गया.  

पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी सीधे तौर पर महिला को मारना चाह रहा था. पुलिस का मानना है कि महिला किसी बात के लिए सहमत नहीं थी, जिस वजह से नितिन ने उस पर हमला कर दिया. 
वीडियो: दिल्ली: बेटी से हो रही छेड़छाड़ का विरोध करने पर पिता की बेरहमी से हत्या

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kerala, Thiruvananthapuram
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com