विज्ञापन
This Article is From Jan 04, 2024

कौन थी गैंगस्टर की गर्लफ्रेंड दिव्या पाहुजा? इस मॉडल की गोली मारकर हुई हत्या, जानें सबकुछ

मुंबई पुलिस ने पाहुजा, उनकी मां और पांच पुलिसकर्मियों को गिरफ्तार किया था. इन पुलिसकर्मियों ने कथित रूप से गैंगस्टर को मार डाला था.

कौन थी गैंगस्टर की गर्लफ्रेंड दिव्या पाहुजा?  इस मॉडल की गोली मारकर हुई हत्या, जानें सबकुछ
गुरुग्राम के होटल में मॉडल दिव्या पाहुजा की हत्या

हरियाणा के गुरुग्राम के एक होटल में एक पूर्व मॉडल और गैंगस्टर की पूर्व प्रेमिका दिव्या पाहुजा की हत्या हो गई है. इस हत्या की जांच (Divya Pahuja Murder Case) गुरुग्राम क्राइम ब्रांच की टीम कर रही है. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अभी तक मॉडल का शव बरामद नहीं हो सका है. गुरुग्राम पुलिस के मुताबिक, एक होटल का मालिक और उसके साथी हत्या के आरोपी हैं. दिव्या के शव को आरोपियों ने खींचकर बीएमडब्य्यू कार में रखा था और फिर कहीं फेंक दिया. हालांकि पुलिस को अभी तक शव नहीं मिला है. हत्या की वजह भी पता नहीं चला पाई है. ऐसे में सवाल उठता है कि आख़िर दिव्या पाहुजा कौन थी?

दिव्या पाहुजा के बारे में 5 मुख्य बातें जानें

दिव्या पाहुजा एक मॉडल थी जो गुरुग्राम के कुख्यात गैंगस्टर संदीप गडोली की प्रेमिका थी. 2016 में मुंबई के एक होटल में संदीप का एनकाउंटर हो गया था. गुरुग्राम के बलदेव नगर की रहने वाली दिव्या पाहुजा गडोली के साथ होटल के कमरे में थीं, जब उसकी हत्या हुई.

कौन थी दिव्या पाहुजा?

समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, पुलिस ने कहा था कि 27 वर्षीय मॉडल को मुंबई के होटल में गैडोली को फंसाने के लिए हनी ट्रैप के रूप में इस्तेमाल किया गया था, जहां बाद में वह पुलिस के साथ फर्जी मुठभेड़ में मारा गया था.

मुंबई पुलिस ने पाहुजा, उनकी मां और पांच पुलिसकर्मियों को गिरफ्तार किया था. इन पुलिसकर्मियों ने कथित रूप से गैंगस्टर को मार डाला था. मुंबई पुलिस के मुताबिक गडोली को उसकी ‘महिला मित्र' पाहुजा की मदद से फंसाया गया था और फर्जी मुठभेड़ में उसे मार दिया गया था.

पूरे मामले को समझें

वह 7 साल तक जेल में थीं और पिछले साल जून में बॉम्बे हाई कोर्ट ने उन्हें जमानत दे दी थी. मंगलवार रात कथित तौर पर पांच लोग दिव्या पाहुजा को गुरुग्राम के होटल में ले गए और उनके सिर में गोली मार दी.

मुंबई में एक कथित फर्जी पुलिस मुठभेड़ में एक गैंगस्टर की मौत के मामले में आरोपियों में शामिल एक पूर्व मॉडल की यहां एक होटल में गोली मारकर हत्या कर दी गयी. उसे कुछ महीने पहले ही जमानत मिली थी. पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी. उसने बताया कि मंगलवार रात पांच लोग पूर्व मॉडल दिव्या पाहुजा को कथित रूप से होटल में ले गये और वहां उन्होंने पाहुजा के सिर में गोली मार दी.

गुरुग्राम पुलिस के अनुसार उनमें से तीन लोगों को तब गिरफ्तार कर लिया गया जब वे शव को एक कार में रखकर उसे ठिकाना लगाने ले जा रहे थे.

बंबई उच्च न्यायालय ने पिछले साल जून में पाहुजा को जमानत दी थी. सात फरवरी, 2016 को मुंबई के एक होटल में गैंगस्टर संदीप गडोली की हुई हत्या के सिलसिले में पाहुजा को करीब सात साल पहले गिरफ्तार किया गया था.

मुंबई पुलिस ने पाहुजा, उनकी मां और पांच पुलिसकर्मियों को गिरफ्तार किया था. इन पुलिसकर्मियों ने कथित रूप से गैंगस्टर को मार डाला था.

मुंबई पुलिस के मुताबिक गडोली को उसकी ‘महिला मित्र' पाहुजा की मदद से फंसाया गया था और फर्जी मुठभेड़ में उसे मार दिया गया था.

मुंबई पुलिस ने कहा था वीरेंद्र कुमार उर्फ बिंदर गुर्जर एक प्रतिद्वंद्वी गिरोह चलाता था और उसने गडोली का सफाया करने के लिए कथित रूप से हरियाणा पुलिस के अधिकारियों के साथ मिलकर साजिश रची थी.

मुंबई पुलिस के मुताबिक गुर्जर मुठभेड़ के समय जेल में था और उसने अपने भाई मनोज की मदद से साजिश रची थी.

पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) भूपेंद्र सिंह सांगवान ने आज यहां कहा, ‘‘हमने पाहुजा की हत्या में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. मामले की जांच चल रही है.''

भाषा इनपुट के साथ

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Divya Pahuja, Divya Pahuja Murder In Gurugram, Divya Pahuja Murder News, Who Was Divya Pahuja
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com