विज्ञापन
This Article is From Feb 22, 2026

होली‑रमजान पर जहर बेचने की तैयारी! 50 लाख का सड़ा खजूर बरामद, 9 सैंपल लैब भेजे गए

कानपुर के नौबस्ता में खाद्य विभाग ने रजनीश ट्रेडर्स के गोदाम से 2022 में एक्सपायर 10 हजार किलो खजूर जब्त किया, जिसे त्योहारों में बेचने की तैयारी थी.

होली‑रमजान पर जहर बेचने की तैयारी! 50 लाख का सड़ा खजूर बरामद, 9 सैंपल लैब भेजे गए
एआई जेनरेटेड इमेज
  • कानपुर के नौबस्ता थाना क्षेत्र में 10 हजार किलो जहरीला खजूर जब्त किया है, जिसकी कीमत करीब 50 लाख आंकी गई
  • गोदाम में रखा गया खजूर साल 2022-23 में एक्सपायर हो चुका था और वह सड़ा-गला माल था जिसे बाजार में बेचा जाना था
  • व्यापारी पुराने एक्सपायर डेट वाले खजूर के डिब्बों से तारीख हटाकर नई तारीख के स्टीकर लगाकर मुनाफाखोरी कर रहे थे
कानपुर:

त्योहारों का सीजन आते ही मिलावटखोरों और मुनाफाखोरों का बाजार गर्म होने लगता है. एक तरफ जहां लोग होली और रमजान की तैयारियों में जुटे हैं, वहीं दूसरी तरफ कुछ व्यापारी आपकी सेहत के साथ खिलवाड़ कर रखकर अपनी जेब भरने की फिराक में हैं. ऐसा ही एक चौंकाने वाला मामला कानपुर के नौबस्ता थाना क्षेत्र से सामने आया है, जहां पर खाद्य विभाग ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 10 हजार किलो (100 क्विंटल) जहरीला खजूर जब्त किया है.

शटर उड़ते ही उड़े होश

कानपुर के नौबस्ता थाना क्षेत्र के मछरिया इलाके में स्थित रजनीश ट्रेडर्स के गोदाम पर खाद्य विभाग की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर छापा मारा. गोदाम का शटर उठते ही अधिकारियों के होश उड़े रह गए. वहां खजूर के डिब्बों का अंबार लगा हुआ था. मगर जब इन डिब्बों की जांच की गई, तो पता चला कि यह खजूर खाने लायक नहीं है. जब्त किए गए माल की कीमत करीब 50 लाख रुपये आंकी गई है.

ये भी पढ़ें : Namo Bharat: मेरठ, अलवर, पानीपत... दिल्ली NCR में 8 रूट पर दौड़ेगी नमो भारत, 20 बड़े शहरों को जोड़ेगी रैपिड रेल

गोदाम में सड़ा हुआ खजूर

जांच में यह बात सामने आई कि गोदाम में रखा खजूर साल 2022–23 में ही एक्सपायर हो चुका था. यानी, जो खजूर कूड़ेदान में होना चाहिए था, उसे गोदाम में सहेज कर रखा गया था. हैरानी की बात यह है कि यह सड़ा‑गला माल होली और आगामी रमजान के महीने में बाजार में उतारने के लिए तैयार किया जा रहा था. मुनाफाखोरी का यह खेल बेहद शातिराना तरीके से चल रहा था. व्यापारी एक्सपायर हो चुके खजूरों के डिब्बों पर लगी पुरानी तारीख को हटाकर उस पर नई तारीख के स्टीकर लगा रहे थे. मकसद साफ था कि त्योहारों की भीड़भाड़ में जब खजूर की मांग बढ़ेगी, तब इस जहर को ताजा माल बताकर ग्राहकों को बेच दिया जाएगा.

सेहत से खिलवाड़ करने पर क्या एक्शन

खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने मौके से अलग‑अलग ब्रांड और बैच के कुल 9 सैंपल लिए हैं, जिन्हें लैब में जांच के लिए भेज दिया गया है. अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि यह सीधे तौर पर आम जनता की जान से खिलवाड़ है. विभाग ने कहा है कि रिपोर्ट आते ही रजनीश ट्रेडर्स के मालिकों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया जाएगा.

ये भी पढ़ें : सराय काले खां बना दिल्ली NCR का सबसे बड़ा कनेक्टिविटी हब, नमो भारत, ट्रेन से लेकर बस तक सब कुछ

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kanpur Expired Dates, Noubasta Dates Raid, Toxic Dates Seized, Rajneesh Traders Kanpur, FSA Raid Kanpur
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com