वाराणसी का जेएचवी मॉल
नई दिल्ली:
उत्तर प्रदेश के बनारस (वाराणसी) में एक मॉल में डिस्काउंट देने से इनकार करना दो सेल्समैन को भारी पड़ गया. वाराणसी में बुधवार की शाम एक मॉल में सामान पर डिस्काउंट होने से कथित तौर पर इनकार करने पर एक शख्स ने दो सेल्समैन की गोली मारकर हत्या कर दी. जेएचवी मॉल में हुई इस घटना में दो अन्य लोग घायल भी हो गये. यह घटना एत कपड़ों की दुकान के अंदर हुई जहां सामान बेचने वालों और आरोपी के बीच बहस हुई.
एकतरफा प्यार में सिरफिरे आशिक ने लड़की की चाकू घोंपकर की हत्या
बहस जैसी ही बढ़ी, दो लोगों में से एक ने बंदूक निकाली और दो लोगों को गोली मार दी और इसमें अन्य दो लोग घायल हो गए. पुलिस ने कहा कि जिन लोगों की मौत हुई है, उनकी पहचान सुनील और गोपी के रूप में हुई है. वहीं, इस घटना में घायल गोलू और विशाल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है.
इस घटना ने शॉपिंग मॉल के पीक टाइम में दशहत का माहौल पैदा कर दिया. दुकानें जल्द ही बंद कर दी गईं और कैंटोनमेंट रोड क्षेत्र में स्थित मॉल को खाली करा दिया गया.
ग्रेटर नोएडा के मॉल में उत्तराखंड के बीजेपी विधायक की हत्या की कोशिश!
पुलिस का कहना है कि घटना स्थल पर मौजूद लोगों से पूछताछ की जा रही है और सीसीटीवी फुटेज खंगाला जा रहा है. हालांकि, अभी तक अब तक किसी की गिफ्तारी नहीं हो पाई है.

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
JHV Mall Shooting, Varanasi Mall, Varanasi Mall Shooting, Varanasi JHV Mall, Mall Shooting